
अवैध संबंध के शक में मां-बेटों ने मिलकर किया दो लोगों का कत्ल, घर बुलाकर दिया वारदात को अंजाम
AajTak
दोहरे कत्ल की यह वारदात कौशांबी जिले के काजू गांव की है. पुलिस ने बताया कि वहां एक महिला ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर एक युवक और उसकी मां पर हमला कर दिया और उनकी हत्या कर दी. आरोपी मां बेटों को शक था कि उस युवक का उनके घर की बेटी के साथ अवैध संबंध है.
Double Murder in Kaushambi: उत्तर प्रदेश के कौशांबी से डबल मर्डर की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है.जहां महिला ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर दो लोगों को बेरहमी के साथ मौत के घाट उतार दिया. मरने वालों में एक महिला और पुरुष शामिल है, जो रिश्ते में मां-बेटे थे. पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.
दोहरे कत्ल की यह वारदात कौशांबी जिले के काजू गांव की है. पुलिस ने पीटीआई को बताया कि वहां एक महिला ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर एक युवक और उसकी मां पर हमला कर दिया और उनकी हत्या कर दी. आरोपी मां बेटों को शक था कि उस युवक का उनके घर की बेटी के साथ अवैध संबंध है.
पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी शांति देवी (50) और उसके दो बेटों शनि और श्रवण ने सोमवार रात सर्वजीत दिवाकर (22) और उसकी मां संगीता (49) को अपने घर बुलाया और फिर उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.
इस वारदात की सूचना मिलते ही जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो उन्होंने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. इसके बाद उनकी लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है. एक आरोपी श्रवण को हिरासत में लिया गया है, जबकि दो आरोपी शांति देवी और उसका बेटा शनि फरार है. एएसपी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में चार टीमें गठित की हैं और दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











