
अवैध धर्मांतरण से मनी लॉन्ड्रिंग तक... ईडी की कस्टडी में छांगुर बाबा का 'राजदार', नवीन रोहरा उगलेगा राज
AajTak
Illegal Religious Conversion Racket: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर के छांगुर बाबा धर्मांतरण सिंडिकेट की जांच लगातार जारी है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस मामले में छांगुर बाबा उर्फ जमालुद्दीन उर्फ करीमुल्ला शाह के करीबी सहयोगी नवीन रोहरा को अपनी हिरासत में ले लिया है.
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर के छांगुर बाबा धर्मांतरण सिंडिकेट की जांच लगातार जारी है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस मामले में छांगुर बाबा उर्फ जमालुद्दीन उर्फ करीमुल्ला शाह के करीबी सहयोगी नवीन रोहरा को अपनी हिरासत में ले लिया है. सोमवार को लखनऊ की स्पेशल पीएमएलए कोर्ट ने उसको ईडी की रिमांड पर भेज दिया. उससे पूछताछ की तैयारी की जा रही है.
सूत्रों के मुताबिक, नवीन रोहरा को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था. ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच में पूछताछ के लिए उसकी हिरासत की मांग की, जिस पर अदालत ने उसकी कस्टडी सौंप दी. ईडी के अनुसार, छांगुर बाबा की संपत्तियां और लेन-देन नवीन रोहरा और उनकी पत्नी नीतू रोहरा उर्फ नसरीन के नाम पर दर्ज थे, ताकि अवैध कमाई छिपाई जा सके.
ईडी ने पिछले महीने छांगुर बाबा को भी हिरासत में लिया था. इसके बाद बलरामपुर स्थित उसके पैतृक आवास और मुंबई में दो ठिकानों पर छापेमारी की गई. जांच एजेंसी ने दावा किया कि छांगुर बाबा के नेटवर्क को 22 बैंक खातों में 60 करोड़ रुपए प्राप्त हुए थे. इनमें विदेशों से आए बड़े फंड भी शामिल हैं. इनका इस्तेमाल जमीन और अचल संपत्तियां खरीदने में किया गया.
एटीएस की कार्रवाई और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच
छांगुर बाबा, उसके बेटे महबूब, सहयोगियों नवीन रोहरा और नीतू रोहरा को यूपी एटीएस ने गैरकानूनी धर्मांतरण और विदेशी धन के दुरुपयोग के आरोप में गिरफ्तार किया था. यही एफआईआर आगे चलकर मनी लॉन्ड्रिंग के केस का आधार बनी. एटीएस की शिकायत में कहा गया कि बलरामपुर के चांद औलिया दरगाह परिसर से छांगुर बाबा और उनके सहयोगी एक विशाल नेटवर्क चला रहे थे.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्त प्रतिक्रिया

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










