
अल शिफा हॉस्पिटल की MRI में हमास का ऑपरेशन कमांड सेंटर और हथियार मिले... IDF ने दिखाए सबूत
AajTak
इजरायली सेना का दावा है कि उन्हें अल शिफा अस्पताल के अंदर हथियार, खुफिया सामग्री और सैन्य तकनीक और उपकरण मिले. IDF ने एक ऑपरेशनल हेडक्वार्टर भी मिलने का दावा किया, जिसमें हमास के उपकरण और हमास की वर्दी थे.
इजरायल की सेना बुधवार को गाजा के सबसे बड़े अल शिफा हॉस्पिटल में दाखिल हुई. इस दौरान इजरायली सेना को अस्पताल में रेड के दौरान हमास द्वारा इस्तेमाल किए गए हथियार और अन्य सैन्य उपकरण मिले. इससे पहले इजरायली सेना की अस्पताल के बाहर हमास के लड़ाकों के साथ मुठभेड़ भी हुई. इस दौरान 5 हमास लड़ाके मारे गए.
इजरायली सेना के एक अफसर ने बताया कि उन्हें हमास द्वारा अस्पताल को सैन्य सुविधा के रूप में इस्तेमाल करने के ठोस सबूत मिले हैं. इजरायली सेना ने कई दिनों से शिफा अस्पताल को चारों तरफ से घेर रखा था.
इजरायली सेना लगातार दावा कर रही है कि अल शिफा हॉस्पिटल के नीचे हमास का एक प्रमुख ऑपरेशन कमांड सेंटर है और हमास के लड़ाके मरीजों, कर्मचारियों और नागरिकों का इस्तेमाल अपनी ढाल बनाने के लिए करते हैं. अमेरिका ने भी मंगलवार को पुष्टि की कि हमास और इस्लामिक जिहाद शिफा और अन्य गाजा अस्पतालों और उनके नीचे सुरंगों का इस्तेमाल छिपने और अपने सैन्य अभियानों को चलाने और बंधकों को रखने के लिए करते हैं.
शिफा हॉस्पिटल में क्या क्या मिला?
इजरायली सेना के प्रवक्ता डैनियल हगारी ने कहा, अस्पताल में हमें हथियार, खुफिया सामग्री और सैन्य तकनीक और उपकरण मिले. उन्होंने कहा, हमें एक ऑपरेशनल हेडक्वार्टर भी मिला, जिसमें हमास के उपकरण और हमास की वर्दी थे.
इजरायली सेना ने अस्पताल में मिले हथियारों, हथगोले और अन्य सैन्य उपकरणों की फोटो जारी कीं. डैनियल हगारी ने कहा, ये स्पष्ट रूप से साबित होता है कि अस्पताल का इस्तेमाल आतंक के लिए किया गया था, जो अंतरराष्ट्रीय कानून का पूर्ण उल्लंघन है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











