
अल फलाह यूनिवर्सिटी और मेडिकल कॉलेज के कौन हैं कर्ताधर्ता? जानें सबकुछ
AajTak
दिल्ली ब्लास्ट के बाद हरियाणा का अल-फलाह यूनिवर्सिटी और मेडिकल कॉलेज सुर्खियों में हैं. क्योंकि, ब्लास्ट की साजिश में जिन आरोपियों के नाम सामने आ रहे हैं, वे फरीदाबाद स्थित अल-फलाह मेडिकल कॉलेज में काम करते थे. ऐसे में जानते हैं कि इस मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी के कर्ताधर्ता यानी चेयरमैन, वीसी, प्रिंसिपल और रजिस्टार कौन हैं?
दिल्ली में ब्लास्ट के बाद हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी तक इसकी आंच पहुंच गई है. क्योंकि, इस साजिश में यूनिवर्सिटी से जुड़े कुछ प्रोफेसर को आरोपी बनाया गया है. इस वजह से यह यूनिवर्सिटी और मेडिकल कॉलेज इन दिनों चर्चा में है. ऐसे में जानते हैं इस संस्थान के बारे में वो सबकुछ, जो लोग जानना चाहते हैं.
अल-फलाह यूनिवर्सिटी फरीदाबाद के धौज ग्राम में 70 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है. यह एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी है. इसकी वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, अल-फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा यह यूनिवर्सिटी संचालित होता है. इसकी वीसी का डॉ. भूपिंदर कौर आनंद हैं, जो एक एमबीबीएस डॉक्टर हैं. वहीं अल-फलाह यूनिवर्सिटी के रजिस्टार प्रो. मो. परवेज हैं.
यूनिवर्सिटी से संबद्ध हैं ये संस्थान अल-फलाह यूनिवर्सिटी से स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, अल-फलाह मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर, अल-फलाह स्कूल ऑफ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग, स्कूल ऑफर पारा मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज, स्कूल ऑफ मोलिक्यूलर साइंस, स्कूल ऑफर कॉमर्स मैनेजमेंट, स्कूल ऑफर ह्यूमैनिटीज लैंग्वेजेज, स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस और स्कूल ऑफ पॉलीटेक्निक का संचालन होता है.
कौन हैं मेडिकल कॉलेज के कर्ताधर्ता रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती जांच में पुलिस ने जिन तीन आरोपियों - डॉ. मुजम्मिल, डॉ. आदिल और डॉ. शाहीन को गिरफ्तार किया है. ये सभी अल-फलाह स्कूल ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर में एक साथ काम करते थे. यह मेडिकल कॉलेज अल-फलाह यूनिवर्सिटी से संबद्ध है. यह यूनिवर्सिटी अल-फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट का ही एक उपक्रम है. यह 1997 से अल-फलाह स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के साथ एक ही परिसर में चल रहा है.
2019 से मेडिकल कॉलेज में हो रही एमबीबीएस की पढ़ाई वीसी के अनुसार अल-फ़लाह विश्वविद्यालय 2014 से एक मान्यता प्राप्त प्राइवेट यूनिवर्सिटी के रूप में संचालित है. वहीं इसका मेडिकल कॉलेज में 2019 से एमबीबीएस की पढ़ाई हो रही है. अल-फलाह मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल और कॉलेज कमेटी की चेयरमैन भी डॉ. भूपिंदर कौर आनंद है. वहीं मेडिकल कॉलेज के वीसी डॉ. अनिल कुमार हैं और डीन एकेडमिक्स डॉ. मेहर सिंह पुनिया हैं.
यहां एमबीबीएस के साथ एमडी भी कराया जाता है इस मेडिकल कॉलेज में बेचलर ऑफ मेडिसीन और बेचलर ऑफ सर्जरी में एमबीबीएस की पढ़ाई होती है. इसके अलावा पीजी कोर्स में एमडी मेडिसीन, एमएस सर्जरी, एमडी एनाटॉमी, एमडी एनेस्थिसियोलॉजी, एमडी पैथोलॉजी जैसे कोर्स संचालित होते हैं.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.











