
अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर 'डबल स्टैंडर्ड' अपना रहा भारत, बांग्लादेश का आरोप
AajTak
बांग्लादेश ने भारत पर 'दोहरी नीति' का आरोप लगाया है और भारतीय मीडिया पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया है. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सलाहकार और प्रेस सचिव ने भारतीय मीडिया के 'झूठ' का सच्चाई से जवाब देने की अपील की है.
बांग्लादेश ने शुक्रवार को भारत पर अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा में 'डबल स्टैंडर्ड' यानी 'दोहरी नीति' का आरोप लगाया और भारतीय मीडिया पर ढाका के खिलाफ 'बड़े पैमाने पर गलत जानकारी फैलाने का अभियान' चलाने का आरोप लगाया है. पड़ोस में विवाद तब और बढ़ गया जब हिंदू धार्मिक नेता चिन्मय कृष्ण दास को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया.
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के विधि मामलों के सलाहकार असीफ नजरूल ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा कि भारत की बांग्लादेश के प्रति निरर्थक चिंता जारी है. उन्होंने कहा, "भारत में, अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय पर क्रूरता की कई घटनाएं हो रही हैं, लेकिन उनके पास उन घटनाओं पर कोई अफसोस या शर्मिंदगी नहीं है. भारत की यह दोहरी नीति निंदा योग्य और आपत्तिजनक है."
यह भी पढ़ें: 'चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी अन्यायपूर्ण', RSS की मांग- बांग्लादेशी हिंदुओं के समर्थन में वैश्विक प्रयास करे भारत
सर्वे का हवाला देकर बताया अल्पसंख्यकों की हालत
अमेरिकी चैनल वॉयस ऑफ अमेरिका बांग्ला के सर्वेक्षण का उदाहरण देते हुए नजरूल ने लिखा, "अधिकांश बांग्लादेशी (64.1%) मानते हैं कि अंतरिम सरकार ने देश के अल्पसंख्यक समुदायों को पहले की अवामी लीग सरकार की तुलना में बेहतर सुरक्षा प्रदान की गई है."
इस बीच, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस ने देश की मीडिया से अपील की कि वे भारतीय मीडिया में फैली 'गलत जानकारी' का 'सच्चाई' से जवाब दें. प्रमुख सलाहकार यूनुस के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने कहा, "हमें अपनी कहानियां अपने तरीके से बतानी चाहिए, नहीं तो वे (भारतीय मीडिया) अपनी पसंद के मुताबिक हमारी कहानी तय करेंगे."

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











