
अलीगढ़: बुजुर्ग ने फरसे से कर डाली नौजवान की हत्या, फिर खुद गोली मार की आत्महत्या
AajTak
अलीगढ़ में रविवार को थाना गोंडा में 62 वर्षीय बुजुर्ग ने पुराने विवाद के चलते पड़ोसी युवक को फरसे से हमला कर मार डाला. फिर खुद को भी गोली से उड़ा लिया. पुराने विवाद को लेकर यह घटना बताई जा रही है.
अलीगढ़ में रविवार को थाना गोंडा में 62 वर्षीय बुजुर्ग ने पुराने विवाद के चलते पड़ोसी युवक को फरसे से हमला कर मार डाला. फिर खुद भी गोली मार आत्महत्या कर ली. पुराने विवाद को लेकर यह घटना बताई जा रही है. मौके पर पुलिस पहुंच गई है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. रंजिश का कारण अभी सामने नहीं आया है.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









