
अलास्का में ट्रंप और पुतिन की मुलाकात का MEA ने किया स्वागत, देखें क्या कहा?
AajTak
विदेश मंत्रालय ने ट्रंप और पुतिन की मुलाकात का स्वागत किया है. मंत्रालय ने कहा है कि संवाद कूटनीति से ही आगे का रास्ता निकलेगा. इस बैठक को लेकर सकारात्मकता दिखाई गई है. विशेषज्ञों के अनुसार, इस वार्ता का मुख्य उद्देश्य रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को रोकना था, जो करीब साढ़े तीन साल से जारी है. हालांकि, ऐसा प्रतीत होता है कि बातचीत का ज़्यादा ध्यान रूस और अमेरिका के भविष्य के संबंधों पर रहा, बजाय युद्धविराम पर.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












