
'अलविदा नहीं कह रहा, न ये कह रहा कि लौटूंगा...', IPL खेलने के सवाल पर बोले महेंद्र सिंह धोनी
AajTak
आईपीएल के अपने आखिरी लीग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की गुजरात टाइटंस (GT) पर जीत के बाद एमएस धोनी ने अपने आईपीएल भविष्य को लेकर स्थिति साफ नहीं की है. धोनी ने कहा कि वह इस फैसले के लिए कुछ समय लेंगे और आने वाले कुछ महीनों में तय करेंगे कि वे अगला सीजन खेलेंगे या नहीं.
आईपीएल के अपने आखिरी लीग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की गुजरात टाइटंस (GT) पर जीत के बाद एमएस धोनी ने अपने आईपीएल भविष्य को लेकर स्थिति साफ नहीं की है. धोनी ने कहा कि वह इस फैसले के लिए कुछ समय लेंगे और आने वाले कुछ महीनों में तय करेंगे कि वे अगला सीजन खेलेंगे या नहीं.
मैच के बाद धोनी ने कहा, 'मेरे पास फैसला करने के लिए 4-5 महीने हैं. कोई जल्दी नहीं है कि क्या करना है. हर साल शरीर को फिट रखने में 50% ज़्यादा मेहनत लगती है. यह क्रिकेट का सर्वोच्च स्तर है. अगर खिलाड़ी प्रदर्शन के आधार पर संन्यास लेने लगें, तो कई तो 22 की उम्र में ही संन्यास ले लेंगे. ज़रूरी यह है कि आपके अंदर कितनी भूख है, आप कितने फिट हैं और टीम के लिए कितना योगदान दे सकते हैं, और क्या टीम को आपकी ज़रूरत है. मेरे पास पर्याप्त समय है. मैं रांची वापस जाऊंगा, लंबे समय से घर नहीं गया हूं. कुछ बाइक राइड्स का आनंद लूंगा, फिर दो-तीन महीने बाद फैसला करूंगा.'
धोनी ने आगे कहा, 'मैं यह नहीं कह रहा हूं कि मैं अब खत्म हो गया हूं और ये भी नहीं कह रहा कि मैं वापसी करूंगा. मेरे पास समय की सुविधा है.'
यह भी पढ़ें: IPL 2025 में CSK रही फिसड्डी, लेकिन इन 5 खिलाड़ियों का रहा जलवा, एक को बताया जा रहा अगला धोनी
ऐसा रहा सीजन का आखिरी मैच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-67 में गुजरात टाइटन्स (GT) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से हुआ. 25 मई (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने 83 रनों से जीत हासिल की. इस मुकाबले में गुजरात टाइटन्स को जीत के लिए 231 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन उसकी पूरी टीम 18.3 ओवरों में 147 रनों पर ढेर हो गई.
मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का ये आखिरी मुकाबला रहा, यानी उसने जीत के साथ विदाई ली. चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 मैच खेलकर 4 में जीत हासिल की. चेन्नई सुपर किंग्स अंकतालिका में 10वें एवं आखिरी नंबर पर रही. दूसरी ओर गुजरात टाइटन्स की 14 मैचों में ये 5वीं हार रही. गुजरात टाइटन्स 18 अंकों के साथ अब भी टेबल में टॉप पर है. गुजरात अब टॉप-2 में रहती है या नहीं, ये आने वाले लीग मुकाबले तय करेंगे.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










