
अलवर में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली बीच सड़क पर पलटी, दब गए 24 लोग
AajTak
अलवर के कठूमर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई. जिससे ट्रैक्टर में सवार 24 मजूदर उसके नीचे दब गए. दो महिला मजदूरों की मौके पर मौत हो गई. वहीं, 22 मजदूर इस हादसे में घायल हुए हैं. फिलहाल पुलिस फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है.
राजस्थान के अलवर में मंगलवार को मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई. इस सड़क हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली सवार दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई. जबकि, 22 मजदूर घायल हो गए. 22 में से कुछ मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है. उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.
घटना कठूमर उपखंड क्षेत्र के खेड़ली थाना क्षेत्र की है. यहां मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली दातिया गांव में अचानक से अनियंत्रित होकर पलट गई. ट्रैक्टर के नीचे दब जाने से मोहन देई और गंगा देवी की मौके पर ही मौत हो गई. बाकी मजदूर भी ट्रैक्टर के नीचे दब गए. मौके पर चीख पुकार मच गई. घटना के तुरंत बाद आस-पास के लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी
गांव वालों की मदद से पुलिस ने ट्रैक्टर के नीचे दबे मजदूरों को निकाला. 108 एंबुलेंस और अन्य गाड़ियों के जरिए 22 घायल मजदूरों को खेड़ली अस्पताल पहुंचाया गया. गंभीर रूप से घायल मजदूरों को हायर सेंटर रेफर किया गया है. वहीं, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं उनका प्राथमिक उपचार करके छुट्टी दे दी गई.
पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया है. फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है. थानाधिकारी महावीर सिंह ने बताया कि जल्द ही ट्रैक्टर ट्रॉली ड्राइवर को ढूंढ लिया जाएगा. ड्राइवर की लापरवाही से ही यह हादसा हुआ है. वह तेज रफ्तार से ट्रैक्टर ट्रॉली को चला रहा था.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










