
अर्थशास्त्री मेघनाद देसाई का 85 वर्ष की उम्र में निधन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
AajTak
मेघनाद देसाई के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक प्रतिष्ठित विचारक, लेखक और अर्थशास्त्री बताया और कहा कि वे हमेशा भारत और भारतीय संस्कृति से जुड़े रहे. पीएम मोदी ने कहा कि देसाई ने भारत-ब्रिटेन संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई.
भारत में जन्मे प्रसिद्ध ब्रिटिश अर्थशास्त्री, शिक्षाविद और ब्रिटेन के हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स के सदस्य लॉर्ड मेघनाद देसाई का मंगलवार को गुरुग्राम में 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन से भारत और ब्रिटेन में शोक की लहर दौड़ गई.
मेघनाद देसाई के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक प्रतिष्ठित विचारक, लेखक और अर्थशास्त्री बताया और कहा कि वे हमेशा भारत और भारतीय संस्कृति से जुड़े रहे. पीएम मोदी ने कहा कि देसाई ने भारत-ब्रिटेन संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई.
समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक गुजरात में जन्मे मेघनाद देसाई ने अपनी मास्टर्स डिग्री मुंबई विश्वविद्यालय से प्राप्त की थी और महज तीन वर्षों में पेंसिलवेनिया विश्वविद्यालय (University of Pennsylvania) से पीएचडी की उपाधि हासिल की. उन्होंने 1965 से 2003 तक लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) में पढ़ाया और संस्थान के डेवलपमेंट स्टडीज इंस्टीट्यूट और ग्लोबल गवर्नेंस स्टडी सेंटर की स्थापना में अहम भूमिका निभाई.
1991 में वे ब्रिटिश हाउस ऑफ लॉर्ड्स के लिए नामित किए गए और 'लॉर्ड देसाई ऑफ सेंट क्लेमेंट डेंस' का दर्जा मिला.वे शुरुआत में लेबर पार्टी से जुड़े थे, लेकिन 2020 में पार्टी में बढ़ते यहूदी विरोध के कारण उन्होंने इस्तीफा दे दिया और एक स्वतंत्र आवाज़ के रूप में सक्रिय रहे.
उनकी पत्नी और लेखिका लेडी किश्वर देसाई ने उन्हें याद करते हुए कहा कि मैं बेहद दुखी हूं, वे मेरे रॉकस्टार पति थे. ज़िंदगी से भरपूर और अडिग. मैं उनसे बहुत प्रेम करती थी.
राजनीति और शिक्षा जगत से परे मेघनाद देसाई एक प्रभावशाली लेखक भी थे. उन्होंने 'नेहरूज़ हीरो: दिलीप कुमार' जैसी पुस्तकें लिखीं, जिनमें उन्होंने दिलीप कुमार को विश्व सिनेमा के महानतम कलाकारों में से एक बताया. लॉर्ड देसाई न सिर्फ एक विद्वान और राजनेता थे, बल्कि वे एक निर्भीक, स्वतंत्र सोच वाले व्यक्ति थे, जिन्होंने पारंपरिक धारणाओं को चुनौती दी और वैश्विक विमर्श को दिशा दी.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.






