
अर्जुन सिंह की वापसी पर बवाल! बंगाल इमाम एसोसिएशन ने TMC से पूछे तीखे सवाल
AajTak
भाजपा के लोकसभा सांसद अर्जुन सिंह ने रविवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) का दामन थाम लिया. कोलकाता में पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में अर्जुन सिंह टीएमसी में शामिल हुए. उन्होंने बंगाल भाजपा को लेकर कहा कि एसी कमरों में बैठकर राजनीति नहीं की जा सकती, राजनीति करने के लिए जमीन पर उतरना पड़ता है. बंगाल में भाजपा का ग्राफ गिर रहा है.
बंगाल इमाम एसोसिएशन ने अर्जुन सिंह को फिर से शामिल किए जाने पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) की खिंचाई की है. बंगाल इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद याह्या ने कहा कि अर्जुन सिंह पर बैरकपुर में सांप्रदायिक हिंसा का हवाला देने का आरोप है. उन पर टीएमसी कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने का आरोप है. अर्जुन ने संसद में CAA को वोट दिया था. क्या वह (अर्जुन सिंह) अपना वोट वापस लेंगे?
मोहम्मद याह्या ने कहा कि अर्जुन सिंह बंगाल और बंगाली विरोधी हैं. उन्होंने कहा कि अर्जुन ने कलकत्ता हाई कोर्ट में अजान के खिलाफ याचिका दायर की थी. क्या वह याचिका वापस लेंगे? याह्या ने कहा कि टीएमसी के इस कदम को राज्य की जनता याद रखेगी.
मोहम्मद याह्या ने कहा ने कहा कि सांप्रदायिक लोगों अर्जुन सिंह और बाबुल सुप्रियो को तृणमूल कांग्रेस में शामिल किया जा रहा है. हम टीएमसी के इस कदम की निंदा करते हैं. इससे पहले मोहम्मद याह्या ने बालीगंज उपचुनाव विधानसभा चुनाव के लिए विधायक के रूप में बाबुल सुप्रियो के नामांकन का भी विरोध किया था.
बता दें कि रविवार को टीएमसी में शामिल होने वाले अर्जुन सिंह को 2019 में बीजेपी के टिकट पर बैरकपुर के सांसद के रूप में चुना गया था. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने टीएमसी छोड़ दिया था और फिर बीजेपी में शामिल हो गए थे.
उधर, टीएमसी जॉइन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में अर्जुन सिंह ने कहा कि मैं फिर से टीएमसी में शामिल हो गया हूं. पार्टी में शामिल होने के तुरंत बाद उन्होंने केंद्र सरकार पर पश्चिम बंगाल की उपेक्षा का आरोप लगाया. अर्जुन सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कई जूट मिलें बंद हो गईं. मैं लड़ रहा था और कई बार बीजेपी मंत्री को भी बताया. जूट समस्या को लेकर सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को चिट्ठी भी लिखी.
भाजपा के कुछ लोग बंगाल के विकास को रोकने की कोशिश कर रहे थे: अर्जुन सिंह

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








