
अर्जुन अवार्ड से सम्मानित पंजाब के DSP की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिली लाश
AajTak
पंजाब के जालंधर में सोमवार को डीएसपी दलबीर सिंह की लाश मिली. उनके सिर पर चोट का निशान था और गर्दन पर गोली फंसी हुई थी. साथ ही उनकी सर्विस रिवॉल्वर भी गायब थी. बता दें, डीएसपी दलबीर मूल रूप से जालंधर के रहने वाले थे. लेकिन इन दिनों संगरूर जिले में अपनी सेवाएं दे रहे थे. पुलिस हर एक एंगल से मामले की जांच कर रही है.
पंजाब के जालंधर में संगरूर में तैनात डीएसपी की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. डीएसपी दलबीर सिंह की लाश सोमवार को बस्ती बावा खेल नहर के पास सड़क पर पड़ी मिली. बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले जालंधर के ही एक गांव में डीएसपी दलबीर की कुछ लोगों के साथ लड़ाई हो गई थी. इस दौरान इन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली भी चला दी थी. लेकिन अगले दिन गांव वालों के साथ उनकी सुलह हो गई थी.
ADCP बलविंदर सिंह रंधावा ने बताया कि हमें किसी ने फोन करके सूचना दी थी कि बस्ती बावा खेल के पास किसी की लाश पड़ी हुई है. हमारी टीम घटनास्थल पर पहुंची तो पता चला कि लाश डीएसपी दलबीर की है. जो कि संगरूर में तैनात थे. उनके सिर पर चोट भी लगी हुई थी. पंजाब पुलिस शुरुआत में इसे सड़क हादसा मान रही थी लेकिन पोस्टमॉर्टम में डीएसपी की गर्दन में फंसी हुई गोली मिली है. घटना के बाद से डीएसपी की सर्विस पिस्टल भी मिसिंग है.
डीएसपी के दोस्तों के मुताबिक, 31 दिसंबर की रात को उन्होंने नये साल की पार्टी के बाद डीएसपी को बस स्टैंड के पीछे छोड़ दिया था. घटना के वक्त डीएसपी के साथ उनके गार्ड मौजूद नहीं थे. पंजाब पुलिस बस स्टैंड के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. मामले में डीएसपी के घर वालों से भी पूछताछ की जा रही है. ताकि डीएसपी की मौत से संबंधित कोई सुराग मिल सके.
मृतक डीएसपी के भाई रंजीत सिंह ने बताया कि हमे पुलिस ने दलबीर की लाश मिलने की सूचना दी. उनके सिर पर चोट लगी है. मामला हत्या का लग रहा है. पुलिस इसकी जांच कर रही है. बता दें, दलबीर सिंह एक जानेमाने वेटलिफ्टर थे और उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








