
अर्चना पूरन सिंह के लिए Kapil Sharma का स्वीट नोट, बोले- मेरी लाफिंग बुद्धा
AajTak
कपिल शर्मा (Kapil Sharma Archana Puran Singh) ने अर्चना पूरन सिंह संग शानदार तस्वीरें शेयर करके एक्ट्रेस के लिए दिल को छू लेने वाला नोट लिखा है. कपिल शर्मा ने अपने पोस्ट में अर्चना को लाफिंग बुद्धा भी बताया है, जिसपर एक्ट्रेस ने खास अंदाज में रिएक्ट किया है.
अर्चना पूरन सिंह द कपिल शर्मा शो की शान बन चुकी हैं. एक्ट्रेस की हाजिर जवाबी और उनकी हंसी शो की रौनक बढ़ाने में काफी अहम है. अर्चना संग कपिल शर्मा का बॉन्ड भी फैंस को काफी पसंद आता है. दोनों के बीच की खट्टी-मीठी नोंक-झोक शो के एंटरटेनमेंट लेवल को हाई रखती है.
अर्चना पर कपिल ने लुटाया प्यार
कपिल शर्मा ने अब अर्चना पूरन सिंह संग शानदार तस्वीरें शेयर करके एक्ट्रेस के लिए दिल को छू लेने वाला नोट लिखा है. कपिल शर्मा ने अपने पोस्ट में अर्चना पूरन सिंह को लाफिंग बुद्धा बताया है. कपिल शर्मा ने अर्चना संग क्यूट और मस्ती भरे अंदाज में फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- मेरी लाफिंग बुद्धा, लव यू अर्चना पूरन जी. हम सभी को प्रोत्साहित करने के लिए आपका शुक्रिया. खासकर कभी-कभी हमारे बेकार से जोक्स पर भी.
'हिंदी फिल्में कर टाइम बर्बाद नहीं करना चाहता', साउथ सुपरस्टार Mahesh Babu बोले- बॉलीवुड मुझे अफॉर्ड नहीं कर सकता
अक्षय कुमार को पसंद आई कश्मीर फाइल्स, डायरेक्टर बोले- ऐसा कहना उनकी मजबूरी

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











