
अरावली में ‘ऑफ-रोडिंग’ कर रहा था किशोर, 100 फीट गहरी खाई में गिरी थार
AajTak
मृतक की पहचान बिहार के सिवान निवासी सोहन के रूप में हुई है, जो नौवीं कक्षा का छात्र था. घायल युवकों की पहचान विकास (20) और हेमंत (16) के रूप में हुई है. दोनों भी सिवान के रहने वाले हैं. इनके परिवार फिलहाल बल्लभगढ़ के करनेरा गांव की बालाजी कॉलोनी में रहते हैं. घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है.
फरीदाबाद में अरावली क्षेत्र में स्टंटबाजी और कथित ‘ऑफ-रोडिंग’ एक किशोर के लिए जानलेवा साबित हुई. मंगलवार दोपहर सिरोही गांव के पास एक महिंद्रा थार करीब 100 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिससे 15 वर्षीय सोहन की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि मामला जांच के अधीन है और अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मृतक की पहचान बिहार के सिवान निवासी सोहन के रूप में हुई है, जो नौवीं कक्षा का छात्र था. घायल युवकों की पहचान विकास (20) और हेमंत (16) के रूप में हुई है. दोनों भी सिवान के रहने वाले हैं. इनके परिवार फिलहाल बल्लभगढ़ के करनेरा गांव की बालाजी कॉलोनी में रहते हैं. घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है.
पुलिस के अनुसार, विकास के परिवार ने करीब एक महीने पहले थार खरीदी थी. मंगलवार दोपहर विकास अपने पड़ोस में रहने वाले सोहन और हेमंत को गाड़ी में घुमाने ले गया. आरोप है कि तीनों मुख्य सड़क छोड़कर करीब एक किलोमीटर अंदर पहाड़ी कच्चे रास्ते पर चले गए और खाई के पास स्टंट करने लगे. इस दौरान वे फोटो और वीडियो भी बना रहे थे.
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि स्टंट के दौरान विकास ने गलती से गाड़ी को आगे बढ़ाने के बजाय रिवर्स गियर में डाल दिया. इससे वाहन अनियंत्रित होकर पीछे की ओर फिसला और सीधे खाई में जा गिरा. हादसा इतना अचानक हुआ कि युवकों को संभलने का मौका नहीं मिला.
प्रत्यक्षदर्शियों ने वाहन को खाई में गिरते देखा और तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला गया और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सोहन को मृत घोषित कर दिया. विकास और हेमंत का उपचार जारी है.
सूचना मिलते ही धौज थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त थार को क्रेन की मदद से खाई से बाहर निकाला. पुलिस ने सोहन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










