
अरावली और मनरेगा के मुद्दे से कांग्रेस को क्या मिलेगी सियासी संजीवनी?
AajTak
अरावली बचाने के मुद्दे को सियासी धार देने के बाद कांग्रेस अब मनरेगा को खत्म करने के खिलाफ सड़क पर उतरने जा रही है. कांग्रेस ने इन दोनों मुद्दे के बहाने मोदी सरकार के खिलाफ सियासी माहौल बनाने की स्ट्रेटेजी अपनाई है. सवाल उठता है कि अरावली और मनरेगा का मुद्दा कांग्रेस के लिए सियासी संजीवनी बनेगा?
अरावली पर्वतमाला की परिभाषा को लेकर मचे बवाल से कांग्रेस को एक बड़ा जन मुद्दा हाथ आ गया है. मोदी सरकार अरावली के मुद्दे से अपने कदम पीछे खींच लिए हैं, लेकिन कांग्रेस अरावली को लेकर सड़क पर उतर चुकी है. यही नहीं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून को समाप्त करने के मुद्दे पर जनसमर्थन हासिल करने लिए बड़े आंदोलन खड़ा करने की प्लानिंग भी कर ली है.
अरावली को बचाने और मनरेगा को बहाल करने की मांग को लेकर कांग्रेस सड़क पर उतरने का फैसला किया. कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिरार्जुन खड़गे ने कहा कि मनरेगा खत्म किए जाने के खिलाफ देशव्यापी अभियान की जरूरत है.
सीडब्ल्यूसी की बैठक में तय किया गया कि 5 जनवरी से मनरेगा बचाओ अभियान की शुरुआत की जाएगी. वहीं, कांग्रेस राजस्थान में अरावली को बचाने की मांग को लेकर पहले ही सड़क पर उतर चुकी है. ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि अरावली और मनरेगा के मुद्दे से कांग्रेस के लिए सियासी संजीवनी साबित होगा?
अरावली पर सोनिया से गहलोत तक आक्रामक
अरावली के मुद्दे पर राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत सबसे ज्यादा मुखर दिख रहे हैं तो सचिन पायलट भी सड़क पर उतरकर बीजेपी की सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं. पिछले दिनों कांग्रेस के मीडिया व प्रचार विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन खेड़ा की जयपुर में अशोक गहलोत के साथ लंबी बैठक की.
बताया जा रहा है कि इस बैठक में अरावली और मनरेगा को लेकर जन आंदोलन की रूपरेखा पर चर्चा हुई है. साथ ही आंदोलन किसी यात्रा या सभाओं के माध्यम से करवाने पर चर्चा हुई. कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी ने अरावली को बचाने को लेकर सरकार को पत्र और अखबारों में लेख लिखा था.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










