
अरविंद केजरीवाल पर हमले का आरोप... भीड़ ने काले झंडे दिखाए और पत्थर फेंके, AAP ने जारी किया वीडियो
AajTak
आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर चुनाव से पहले हमला हो गया है. उनकी कार पर हमला हुआ है. केजरीवाल को काले झंडे दिखाए गए और पत्थर भी फेंके गए.
आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर चुनाव से पहले हमला हो गया है. AAP ने एक वीडियो जारी किया है. इसमें कहा गया है कि केजरीवाल की कार पर हमला हुआ है. केजरीवाल को काले झंडे दिखाए गए और पत्थर भी फेंके गए.
आम आदमी पार्टी ने X पर एक पोस्ट शेयर किया है. इसमें कहा गया है कि 'बीजेपी हार के डर से बौखला गई है. बीजेपी ने अपने गुंडों से अरविंद केजरीवाल पर हमला करवाया है.' AAP ने आरोप लगाया कि 'BJP प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के गुंडों ने चुनाव प्रचार करते वक्त अरविंद केजरीवाल पर ईंट-पत्थर से हमला कर उन्हें चोट पहुंचाने की कोशिश की ताकि वो प्रचार ना कर सकें.' आम आदमी पार्टी ने कहा कि ''बीजेपी वालों... तुम्हारे इस कायराने हमले से केजरीवाल जी डरने वाले नहीं है, दिल्ली की जनता तुम्हें इसका करारा जवाब देगी.'
इसी बीच बीजेपी ने पलटवार करते हुए आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोला है. नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने कहा कि केजरीवाल की काले रंग की कार हमारे कार्यकर्ताओं को रौंदते हुए गई है .हमारे एक कार्यकर्ता की टांग टू़ट गई है और मैं उसको देखने लेडी हार्डिंग जा रहा हूं. प्रवेश वर्मा ने कहा कि पिछले 11 साल से दिल्ली में जो सरकार चल रही है, उसने दिल्ली में न सिर्फ भ्रष्टाचार फैलाया है, बल्कि दिल्ली को बर्बाद भी किया है. आज मैं देशवासियों और दिल्लीवासियों से अपील करने आया हूं कि आपको दिल्ली को बचाना है, 11 सालों में यमुना न सिर्फ गंदी हुई है, बल्कि नाले जैसी हो गई है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










