
अरविंद केजरीवाल को 21 दिन में क्या मिला- सहानुभूति बटोरी या और फजीहत?
AajTak
अरविंद केजरीवाल जैसे आये थे, वैसे ही फिर से तिहाड़ जेल चले भी गये. जाते जाते इंदिरा गांधी जैसा भाषण भी दिये - लेकिन सवाल ये है कि 21 दिन की आजादी में उनको हासिल क्या हुआ? फर्ज कीजिये, अगर वो बाहर नहीं आये होते तो क्या स्वाति मालीवाल केस हुआ होता?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया है. मुख्यमंत्री आवास पर माता-पिता का आशीर्वाद लेकर निकले अरविंद केजरीवाल जेल से पहले महात्मा गांधी की समाधि राजघाट और दिल्ली के हनुमान मंदिर गये, और पार्टी दफ्तर में आप नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया.
चुनाव कैंपेन के लिए आम आदमी पार्टी नेता केजरीवाल को मिली अंतरिम जमानत की मियाद 1 जून को ही खत्म हो गई थी. उससे पहले अरविंद केजरीवाल ने अंतरिम जमानत एक हफ्ता बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी भी दी थी, लेकिन कोई राहत नहीं मिली. दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट की स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है, अगली तारीख 5 जून मुकर्रर हुई है.
आप के दफ्तर से तिहाड़ रवाना होने से पहले अरविंद केजरीवाल ने साधी नेताओं और कार्यकर्ताओं बहुत सारी बातें की, और खुद को भगत सिंह का चेला बताते हुए कहा कि वो देश के लिए फांसी पर भी चढ़ने के लिए तैयार हैं.
अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'मैं इसलिए जेल नहीं जा रहा कि मैंने कोई भ्रष्टाचार किया है... मैं इसलिए जेल में रहा हूं क्योंकि मैंने तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत की है... मुझे नहीं पता कि अब मैं कब वापस आऊंगा, लेकिन मुझे कोई परवाह नहीं है.'
और फिर इंदिरा गांधी वाली स्टाइल में बोले, 'मेरे शरीर का एक एक कतरा इस देश के लिए है... मेरे खून की एक एक बूंद इस देश के लिए है... मैं देश के लिए फांसी पर चढ़ने के लिए भी तैयार हूं.'
लोकसभा चुनाव को लेकर आये एग्जिट पोल को फर्जी करार देते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, '4 तारीख को मंगलवार है... भला करेंगे बजरंगबली... तानाशाहों का नाश करेंगे... अपनी किसी व्यक्ति विशेष से कोई दुश्मनी नहीं है... अपनी दुश्मनी तानाशाही से है... मेरा मानना है कि ये लोग नहीं जीत रहे.'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










