
अरविंद केजरीवाल और प्रवेश वर्मा के बीच कांटे का मुकाबला, नई दिल्ली सीट पर किसका पलड़ा भारी?
AajTak
नई दिल्ली सीट के लिए बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे की लड़ाई हो रही है. तू डाल-डाल, मै पात-पात वाली स्टाइल में. केंद्र सरकार आठवें वेतन आयोग की बात करती है तो आप मिडिल क्लास के लिए 7 मांगें रख देती है. बीजेपी झुग्गी वालों के लिए मकान का वादा करती है तो केजरीवाल धोबी कल्याण बोर्ड के गठन का वादा करते हैं.
दिल्ली विधानसभा चुनावों में इस बार नई दिल्ली विधानसभा सीट हॉट केक बन गया है. पिछले तीन चुनाव यहां पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के लिए बहुत आसान थे. कारण था उनकी लोकप्रियता और उनके सामने किसी दमदार प्रत्याशी का न होना. पर इस बार नजारा कुछ और है. भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही ने आम आदमी पार्टी को हराने के लिए यहां से अपना सबसे ताकतवर उम्मीदवार उतारा है. बीजेपी से प्रवेश वर्मा जो पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह के बेटे हैं तो वहीं कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के पुत्र संदीप दीक्षित कैंडिडेट हैं. जाहिर है कि अरविंद केजरीवाल के लिए इस बार मैदान साफ नहीं है. इसके साथ ही एंटी इंकंबेंसी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों के चलते सत्ताधारी पार्टी आप डिफेंसिव मोड में है. पर इसके बावजूद अरविंद केजरीवाल को कमजोर आंकना किसी भूल से कम नहीं होगा. पिछले तीनों चुनावों में उन्हें इस सीट पर 50 प्रतिशत से अधिक वोट मिले हैं. जाहिर है कि उन्हें हराना इतना आसान भी नहीं है. आइये देखते हैं कि फिलहाल आज की तारीख में नई दिल्ली सीट पर कौन पार्टी बढ़त बनाती दिख रही है.
1-केंद्रीय कर्मचारियों के लिए नया वेतनमान
साल 2024 के दिसंबर में संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा था. केंद्र सरकार से सवाल पूछा गया कि क्या बजट से पहले आठवें वेतन आयोग की घोषणा हो सकती है? सरकार ने लिखित में जवाब दिया- नहीं. पर सरकार ने पिछले हफ्ते आठवें वेतन आयोग की घोषणा कर दी. जबकि दिल्ली चुनावों के चलते आचार संहिता लागू थी. दरअसल सारा खेल दिल्ली में रहने वाले केंद्रीय कर्माचारियों और पेंशन धारकों के वोट का है. पीटीआई के मुताबिक़, आठवें वेतन आयोग के दायरे में क़रीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी और लगभग 65 लाख पेंशनधारक आएंगे. दिल्ली में दिल्ली नगर निगम, दिल्ली विकास प्राधिकरण, दिल्ली पुलिस और डिफेंस के साथ कई ऐसे विभाग हैं जो केंद्र सरकार के अंतर्गत आते हैं. 2011 के आंकड़ों के मुताबिक़- देश भर में केंद्र सरकार के कर्मचारियों की संख्या लगभग 31 लाख थी. इसमें लगभग दो लाख से ज़्यादा कर्मचारी अकेले दिल्ली में थे यानी लगभग सात फ़ीसदी. इस तरह इस वर्तमान में लगभग चार लाख के कर्मचारी दिल्ली में रहते होंगे. पेंशनधारकों की भी बहुत बड़ी तादाद है.
लोकसभा चुनावों में नई दिल्ली लोकसभा सीट पर बीजेपी की बांसुरी स्वराज चुनाव जीती थीं. लेकिन नई दिल्ली, दिल्ली कैंट और आरके पुरम जैसी विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सोमनाथ भारती आगे थे. इन सीटों पर सरकारी कर्मचारी और पेंशनधारक बड़ी संख्या में रहते हैं.मतलब साफ है कि बीजेपी को लगता है कि नई दिल्ली सीट पर अगर केंद्रीय कर्मचारियों का वोट लेना ही लेना है. आठवें वेतन आयोग के गठन के चलते जाहिर है कि बीजेपी कुछ केंद्रीय कर्मियों के बीच कुछ बढ़त बनाने की उम्मीद कर सकती है.
2-आप का मिशन मिडिल क्लास
नई दिल्ली सीट पर 2020 में यहां 1,46,000 हज़ार मतदाता थे. अब ये संख्या 1,90,000 हज़ार के आसपास है. यहां अधिकतर सरकारी कार्यालय हैं. कुछ झुग्गी बस्तियों और कॉलोनियों को छोड़कर अधिकतर इलाक़ा पॉश है जहां रईस रहते हैं या अपर मिडिल क्लास और मिडिल क्लास की आबादी है . सांसदों के सरकारी आवास भी इसी सीट के इलाक़े में आते हैं. यहां केंद्रीय और राज्य कर्मचारियों के सरकारी क्वार्टर बड़ी तादाद में हैं. जाहिर है कि अधिकतर आबादी मिडिल क्लास की ही है. बीजेपी नीत केंद्र सरकार ने इन कर्माचरियों को लुभाने के लिए आठवें वेतन आयोग के गठन की घोषणा कर दी तो आम आदमी पार्टी को भी मिडिल क्लास याद आ गया . झुग्गी बस्तियों और गरीबों को फ्रीबीज के आधार पर पिछली बार सरकार बनाने वाले अरविंद केजरीवाल ने मिडिल क्लास के फायदे के लिए केंद्र सरकार से 7 डिमांड रख दिए. अरविंद केजरीवाल अब टैक्स टेरररिज्म की बात कर रहे हैं. केजरीवाल कहते हैं कि मिडिल क्लास को हमारे देश में सबसे ज्यादा परेशान किया जाता है. मिडिल क्लास वालों की 50 प्रतिशत से ज्यादा आमदनी टैक्स देने में चली जाती है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








