
अरबों डॉलर का निवेश, दोस्ती का नया दौर... पीएम मोदी की स्टार्मर से मुलाकात में क्या-क्या हुई बात
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में ब्रिटिश प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर से मुलाकात की, जहां दोनों नेताओं ने भारत-ब्रिटेन के बीच हाल ही में हुए मुक्त व्यापार समझौते के महत्व पर चर्चा की. यह समझौता दोनों देशों के लिए अभूतपूर्व अवसर प्रदान करता है. मुलाकात में व्यापार, निवेश, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, क्लाइमेट एक्शन और शिक्षा के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी बातचीत हुई.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की फाइनेंशियल कैपिटल मुबंई पहुंचे ब्रिटिश पीएम किएर स्टार्मर से मुलाकात की है. गुरुवार को महाराष्ट्र के राजभवन में हुई इस मुलाकात की तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें दोनों नेता गर्मजोशी से हाथ मिलाते और हंसते दिख रहे हैं. ब्रिटिश प्रधानमंत्री बुधवार को दो दिवसीय भारत दौर पर पहुंचे हैं और उनका कहना है कि भारत-ब्रिटेन के बीच हाल ही में हुआ मुक्त व्यापार समझौता बेहद अहम है.
बुधवार को उन्होंने कहा कि भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के तहत दोनों देशों के लिए अभूतपूर्व अवसर बने हैं. स्टार्मर ने कहा, 'यह यूरोपीय संघ से बाहर निकलने के बाद ब्रिटेन का सबसे बड़ा व्यापार समझौता है. मेरा मानना है कि यह भारत का भी सबसे बड़ा समझौता है इसलिए यह बेहद अहम है.'
प्रधानमंत्री मोदी और ब्रिटिश पीएम के बीच व्यापार, निवेश, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, क्लाइमेट एक्शन और शिक्षा के क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाने पर बातचीत होने की उम्मीद है. इसके अलावा पीएम मोदी और स्टार्मर इंडिया-यूके सीईओ फोरम और ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 में भी भाग लेंगे.
मुलाकात के दौरान दोनों नेता 'विजन 2035' रोडमैप के तहत भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए बातचीत करेंगे. स्टार्मर जुलाई 2024 में ब्रिटेन के पीएम बने थे और उसके बाद से पीएम मोदी से यह उनकी तीसरी मुलाकात है. इससे पहले दोनों इसी साल जुलाई में बकिंघमशायर के चेकर्स में मिले थे और पहली मुलाकात पिछले साल नवंबर में रियो डी जेनेरियो में हुए G20 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी.
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक, 'इस यात्रा के दौरान दोनों प्रधानमंत्री विजन 2035 के तहत भारत–ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न आयामों की प्रगति की समीक्षा करेंगे. यह 10 साल का रोडमैप व्यापार और निवेश, टेक्नोलॉजी और नई खोज, डिफेंस और सिक्योरिटी, जलवायु और ऊर्जा, स्वास्थ्य, शिक्षा और लोगों से लोगों के संबंध जैसे अहम क्षेत्रों पर फोकस्ड है.'
स्टार्मर भारत के साथ इसी साल हुए व्यापार समझौते पर विस्तृत बातचीत करने के लिए बड़े प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत पहुंचे हैं. बताया जा रहा है कि यह भारत पहुंचा ब्रिटेन का अब तक का सबसे बड़े व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल है जिसमें 100 से अधिक कंपनियां और संगठन प्रधानमंत्री स्टार्मर के साथ आए हैं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










