
अयोध्या : रामलीला के लिए संस्कृति विभाग ने जारी किया 50 लाख रुपए का शुरुआती फंड
AajTak
अयोध्या में अनवरत रामलीला जारी रहेगा. चैत्र और शारदीय नवरात्र में रामलीलाओं का मंचन होता है. योगी सरकार ने भव्य रूप देने के लिए दो साल से सितारों की रामलीला का भी आयोजन किया है.
योगी सरकार 2.0 में 100 दिन को लेकर सभी विभाग अपनी कार्ययोजना बना रहे हैं. इसी बीच संस्कृति विभाग ने एक अहम पहल 100 दिन में करने का फैसला किया है. जिसमें अयोध्या में अनवरत रामलीला का मंचन जारी रखेगा. इसके लिए 50 लाख रुपए की शुरुआती फंड की व्यवस्था की गयी है. संस्कृति विभाग ने ये फैसला करके बीजेपी के संकल्प पत्र के वादा को अमल में लाने की कवायद शुरू कर दी है.
100 दिन की कार्य योजना में शामिल
मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जीवन चरित्र और आदर्शों के जरिए समाज को दिशा देने वाली रामलीला का मंचन अब अयोध्या में लगातार जारी रहेगा. संस्कृति विभाग ने इसका फैसला किया है. संस्कृति विभाग ने अयोध्या में अनवरत रामलीला के लिए 50 लाख रुपए के फंड की शुरुआती व्यवस्था भी की है. पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने विभाग के आला अधिकारियों के साथ बैठक में इसका निर्देश दिया. रामलीला को योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन के एजेंडे में शामिल किया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में भगवान श्री राम की कथा के प्रसार के लिए रामलीला के मंचन का निर्देश दे चुके हैं. विधानसभा चुनाव से पहले जारी बीजेपी के संकल्प पत्र में भी इसे शामिल किया गया था. अब पहले ही 100 दिन में इसपर अमल करते हुए फंड की व्यवस्था की गयी.
इस समय रामलीला का मंचन संस्कृति विभाग के तहत आने वाले ‘अयोध्या शोध संस्थान’ करता है. अभी राम कथा अयोध्या के ऑडिटॉरीयम में हो रहा है. ये 2 अप्रैल नवरात्रि को शुरू हुआ था. रामनवमी पर लगने वाले भव्य मेले में आए लोगों ने भी इसको देखा. अब इसी रामलीला को जारी रखने का फैसला किया गया है. अयोध्या की पावन भूमि पर आने वाले देश विदेश के लोग इसको देख सकें इसके लिए उसे जारी रखने पर फैसला किया गया है.
दरअसल अयोध्या में चैत्र और शारदीय नवरात्र में रामलीलाओं का मंचन होता है. यूपी सरकार ने इसको भव्य रूप देने के लिए दो साल से सितारों की रामलीला का भी आयोजन किया है. जिसमें मनोज तिवारी, रवि किशन, राहुल भूचर, शाहबाज़ खान, भाग्यश्री जैसे कलाकार भी शामिल हुए थे. इस बार भी सितारों की रामलीला होगी. लेकिन इसके साथ ही रोजाना होने वाली रामलीला में स्थानीय कलाकार और संस्कृति विभाग से जुड़े कलाकार भी होते हैं.
2004 में शुरू हुई थी अनवरत रामलीला

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










