
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले काशी में तमिल संगमम, लकड़ी से बने राम दरबार मॉडल की मांग
AajTak
वाराणसी के नमो घाट पर तमिल संगमम का आयोजन किया गया है. बड़ी संख्या में पर्यटक सहित स्थानीय नागरिक नमोघाट पहुंच रहे हैं. तमिल संगमम में लगे दक्षिण भारत और उत्तर भारत के हस्तशिल्प से बने उत्पाद यहां आने वाले लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर हैं.
अयोध्या में अगले साल 22 जनवरी को होने जा रही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर हैं. पूरे देश में इस आयोजन को लेकर उत्सव का माहौल है. ऐसे में वाराणसी में आयोजित काशी तमिल संगमम-2 में काष्ठ कला से बने राम दरबार मॉडल की मांग बढ़ी है.
वाराणसी के नमो घाट पर तमिल संगमम का आयोजन किया गया है. बड़ी संख्या में पर्यटक सहित स्थानीय नागरिक नमोघाट पहुंच रहे हैं. तमिल संगमम में लगे दक्षिण भारत और उत्तर भारत के हस्तशिल्प से बने उत्पाद यहां आने वाले लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर हैं. इन उत्पादों के बीच वाराणसी के काष्ठ कला से बनी राम दरबार की मूर्ति सहित विभिन्न प्रकार की मूर्तियां पर्यटकों को अपनी ओर लुभा रही हैं.
इस बीच एक पर्यटक सुनीता बताती हैं कि ये सारी चीज मुझे बहुत पसंद आई हैं. घर में सजाने से लेकर पूजा करने के लिए ये बेहतरीन हैं.
इस बीच हस्तशिल्पकार ओम प्रकाश शर्मा बताते हैं कि काष्ठ कला हमारे यहां की काफी पुरानी कला है, जो लुप्त हो गईं थी लेकिन काशी तमिल संगमम की वजह से हमारे कला का प्रचार प्रसार हो रहा है. लोग इसे पसंद कर रहे हैं, जब से राम मंदिर का शिलान्यास हुआ है. उस पर आधारित लीलाओं के बहुत ऑर्डर मिल रहे हैं. राम से जुड़ी विभिन्न चीजों के ऑर्डर लगातार मिल रहे है, ऑर्डर के हिसाब से हम माल भी तैयार नही कर पा रहे हैं.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










