
अयोध्या भूमि अधिग्रहण का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जन कल्याण की जमीन निजी हाथों में देने पर सवाल
AajTak
अयोध्या के भूमि अधिग्रहण का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा. याचिकाकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल है कि उत्तर प्रदेश सरकार विकास परिषद द्वारा जन कल्याण के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले जमीन को निजी क्षेत्रों को दिया जा रहा है. साथ ही मुआवजे की प्रक्रिया में और पारदर्शिता लाने की मांग की गई.
अयोध्या में जन कल्याण की विकास परियोजना के लिए करीब डेढ़ हजार एकड़ जमीन अधिग्रहण कर निजी क्षेत्रों को दिए जाने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है. सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस नेता आलोक शर्मा सहित तीन याचिकाकर्ताओं ने अर्जी दाखिल कर इस मामले में जारी नोटिस रद्द करने का आदेश जारी करने की गुहार लगाई.
याचिकाकर्ता के वकील नरेंद्र मिश्रा के मुताबिक ये भूमि अधिग्रहण कानून का सरासर और मनमाना उल्लंघन है. साथ ही याचिकाकर्ताओं ने मुआवजे की प्रक्रिया में और पारदर्शिता लाने की मांग की गई.
उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद ने 2020 और 2022 की अधिसूचनाओं के तहत अधिग्रहित 1407 एकड़ भूमि के लिए मास्टर प्लान बनाने के लिए फर्म का चयन करने के लिए 26 अगस्त 2023 को एक टेंडर प्रकाशित की.
जबकि 19 अगस्त 2023 को 450 एकड़ की एक तीसरी योजना को अधिसूचित कर दिया गया. जबकि पहली दो योजनाओं के तहत अधिग्रहित भूमि का पूर्ण उपयोग नहीं किया गया.
यह भी पढ़ें: अयोध्या-काशी के बाद अब ब्रज की बारी का क्या मतलब? सीएम योगी ने बताया
भूमि विकास गृह स्थान और बाजार पूरक प्रथम योजना अयोध्या-2023 के तीसरे और नए नोटिफिकेशन तक पहले से अधिग्रहित 1407 एकड़ भूमि पर कोई विकास कार्य शुरू नहीं हुआ था. आज तक कोई सड़क या सीवर का निर्माण नहीं किया गया और पहली योजना और दूसरी योजनाओं में कोई प्लॉटिंग नहीं की गई है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










