
अयोध्या दीपोत्यव में रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, जमीन पर समीक्षा करने पहुंचे सीएम योगी
AajTak
सीएम योगी ने जोर देकर कहा है कि दीपोत्सव के मद्देनजर अयोध्या नगर तथा कार्यक्रम स्थल सहित पूरे अयोध्या में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए. वहीं उन्होंने ये भी कहा है कि सुरक्षा के सभी इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं तथा जनसमूह की मॉनीटरिंग की जाए.
अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर चल रही है. रिकॉर्ड बनाने पर पूरा जोर दिया जा रहा है. छोटी दीपावली के दिन नौ लाख 51 हजार दीपक प्रज्वलित करने का महत्वकांक्षी लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है. अब उस लक्ष्य की पूर्ति हो, इसलिए सीएम योगी आदित्यनाथ जमीन पर पहुंच गए हैं. उन्होंने दीपोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षा की है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










