
अयोध्या जमीन विवादः AAP सांसद की CM योगी को चिट्ठी, घोटाले में शामिल नेताओं के जेल भेजें
AajTak
मुख्यमंत्री योगी को लिखे पत्र में संजय सिंह ने कहा कि अयोध्या में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हो रहे राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए गठित श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा जमीन खरीद में भारी भ्रष्टाचार और घोटाले का मामला सामने आया है.
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए हुए जमीन सौदे को लेकर राजनीतिक विवाद जारी है. इस बीच राम जन्म भूमि परिसर के निकट नजूल (सरकारी) जमीन को राम मंदिर निर्माण के लिए फ्री में दिलाने और मंदिर के नाम पर करोड़ों की चंदा चोरी का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने घोटाले में शामिल बीजेपी नेताओं और ट्रस्ट के पदाधिकारियों को जेल भेजने की मांग की है. साथ ही आरोपियों से करोड़ों रुपये की वसूली करवाने की भी मांग की गई है. आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या में जारी विवाद पर एक पत्र लिखा है. मुख्यमंत्री योगी को लिखे पत्र में संजय सिंह ने कहा कि अयोध्या में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हो रहे राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए गठित श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा जमीन खरीद में भारी भ्रष्टाचार और घोटाले का मामला सामने आया है.
जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








