
अयोध्या जमीन खरीद पर IAS ने कहा- विवादित मामले से मेरा कोई संबंध नहीं
AajTak
दलित महादेव की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत पर 30 अक्टूबर 2019 को कमिश्नर एमपी अग्रवाल ने जांच के आदेश दिए थे. 1 फरवरी 2020 को जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट दी थी. 1 अक्टूबर 2020 को डीएम अयोध्या अनुज कुमार झा ने जांच रिपोर्ट के आधार पर महर्षि रामायण विद्यापीठ ट्रस्ट के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए थे.
अयोध्या जमीन खरीद मामले में चर्चा में आए अयोध्या के डीएम अनुज कुमार झा ने इस मामले पर अपना पक्ष रखा है. झा ने कहा है कि महर्षि रामायण विद्यापीठ ट्रस्ट से उन्होंने या फिर उनके पिताजी ने कोई जमीन नहीं खरीदी. न ही जमीन खरीदने वाले किसी भी व्यक्ति से उनका कोई रिश्ता है. अनुज झा ने कहा कि उनके पिताजी ने घर बनाने के लिए अयोध्या में एक स्थान पर 320 मीटर जमीन जरूर खरीदी है लेकिन उसके विक्रेता का महर्षि रामायण विद्यापीठ ट्रस्ट से कोई लेना-देना नहीं है. न ही खरीदी गई जमीन का किसी अनुसूचित जाति के किसी व्यक्ति से कोई संबंध है. जमीन की खरीदारी में सभी नियमों का पूरी तरह से पालन किया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










