
अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर JDU का बड़ा बयान, 'जिस तरह दुर्दांत तरीके से हत्या हुई…'
ABP News
US Israel Iran Strike: जेडीयू का कहना है कि मध्य पूर्व में हिंसा केवल हमारे देश के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय है. दुनिया के सभी शांतिकामी लोगों को एकजुट होना चाहिए.
अमेरिका-इजराइल के संयुक्त हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू की ओर से प्रतिक्रिया आई है. जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि जिस तरह से ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई उनके परिजन और उनके साथ रहने वाले लोगों की जिस तरह दुर्दांत तरीके से हत्या हुई अमेरिका और इजराइल हमला कर रहे हैं, तो ईरान भी ताबड़तोड़ हमला कर रहा है. ऐसे में पक्ष या विपक्ष का सवाल नहीं है, बल्कि यह मानवता की रक्षा का सवाल है."
जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा, "मध्य पूर्व में हिंसा केवल हमारे देश के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय है. अमेरिका, इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले और उसकी जवाबी कार्रवाई ने सारी दुनिया को चिंता में डाल दिया है. अबू धाबी जैसी विभिन्न जगहों पर बिहार के लोग प्रवास करते हैं... दुनिया के सभी शांतिकामी लोगों को एकजुट होना चाहिए."
पटना, बिहार: JD(U) प्रवक्ता नीरज कुमार ने अमेरिका-इजराइल के संयुक्त हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर कहा, "जिस तरह से ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई उनके परिजन और उनके साथ रहने वाले लोगों की जिस तरह दुर्दांत तरीके से हत्या हुई अमेरिका और इज़राइल हमला… pic.twitter.com/ypd4CwdfoH













