
अमेरिकी हमले में न्यूक्लियर प्रोग्राम को कितना नुकसान हुआ? पहली बार ईरान ने मानी ये बात
AajTak
रविवार को अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हमला किया था. इस हमले के संबंध में ईरान के विदेश मंत्रालय ने पहली बार बात की है. मंत्रालय ने बताया है कि अमेरिकी हमले में परमाणु संयंत्रों को कितना नुकसान पहुंचा है.
ईरान ने पहली बार स्वीकार किया है कि रविवार को अमेरिकी हमले में देश के परमाणु संयंत्रों को भारी क्षति पहुंची है. ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने बुधवार को अपने तीन परमाणु संयंत्रों, फोर्डो, नतांज और इस्फहान को हुए नुकसान की पुष्टि की.
कतर के सरकारी ब्रॉडकास्टर अल जजीरा से बात करते हुए बाघई ने विस्तृत जानकारी देने से इनकार किया लेकिन यह बात स्वीकार की कि रविवार को अमेरिका के बी-2 बमवर्षक विमानों ने बंकर बस्टर बमों का इस्तेमाल कर बड़े हमले किए.
उन्होंने कहा, 'हमारे परमाणु प्रतिष्ठानों को बुरी तरह नुकसान हुआ है, यह तो साफ बात है.'
बुधवार को ईरान और इजरायल के बीच 12 दिनों की लड़ाई के बाद संघर्षविराम कायम होता दिखा है जिससे अब लग रहा है कि दोनों देशों के बीच एक शांति समझौता हो सकता है. हालांकि, ईरान ने साफ कह दिया है कि वो किसी भी परिस्थिति में अपने परमाणु प्रोग्राम को नहीं छोड़ेगा.
इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के 12वें दिन मंगलवार को युद्धविराम लागू हो गया, लेकिन इसके बाद भी दोनों देशों ने एक-दूसरे पर इसके उल्लंघन का आरोप लगाया, लेकिन बुधवार आते-आते अंततः मिसाइलों, ड्रोनों और बमों का हमला बंद हो गया.
युद्धविराम को लेकर क्या बोले ट्रंप

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.








