
अमेरिकी सेना का ब्लैकहॉक यात्री प्लेन से टकराया, टूटकर दोनों नदी में गिरे, वॉशिंगटन एयरपोर्ट बंद
AajTak
यह हादसा उस समय हुआ, जब प्लेन एयरपोर्ट पर लैंड करने जा रहा था. इस हादसे में किसी के मरने की फिलहाल कोई खबर नहीं है. लेकिन एयरपोर्ट पर उड़ानों की आवाजाही रोक दी गई है.
अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास अमेरिकन एयरलाइंस के एक विमान की बीच आसमान में हेलिकॉप्टर से टक्कर हो गई. इस टक्कर के बाद विमान और हेलिकॉप्टर दोनों टूटकर नदी में जा गिरे.
यह हादसा उस समय हुआ, जब प्लेन एयरपोर्ट पर लैंड करने जा रहा था. तभी सामने से आ रहे अमेरिकी सेना के ब्लैकहॉक हेलिकॉप्टर से उससे टक्कर हो गई. इसके बाद दोनों क्रैश होकर पोटोमैक नदी में गिर गए. प्लेन की जिस हेलिकॉप्टर से टक्कर हुई, वह Sirosky H-60 हेलिकॉप्टर था.
रिपोर्ट के मुताबिक, यह छोटा पैसेंजर प्लेन था, जिसमें 65 लोगों के बैठने की क्षमता थी. कहा जा रहा है कि हादसे के समय प्लेन में 60 यात्री थे. विमान कंसास से वॉशिंगटन आ रहा था.
एयरलाइन कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि हमें खबर मिली है कि PSA द्वारा ऑपरेटेड अमेरिकन ईगल फ्लाइट 5342 विमान कंसास से वॉशिंगटन रीगन नेशनल एयरपोर्ट आ रहा था. वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया है.
अमेरिकी सीनेटर टेड क्रूज ने कहा कि इस घटना में मौतें हुई हैं लेकिन हमें अभी नहीं पता चला है कि प्लेन में कितने लोग सवार थे. इस बीच एयरपोर्ट पर उड़ानों की आवाजाही रोक दी गई है.
डीसी पुलिस का कहना है कि प्लेन की जिस हेलिकॉप्टर से टक्कर हुई, वह मेट्रोपॉलिटन पुलिस डिपार्टमेंट का नहीं था. वॉशिंगटन डीसी के सीनेटर जेरी मोरन ने कहा कि खबर मिली है कि कंसास से आ रहा प्लेन क्रैश हो गया है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










