
अमेरिकी फौज की वापसी से ठीक पहले अफगानिस्तान में बड़ा धमाका, 21 लोगों की मौत
AajTak
अफगानिस्तान के लोगर प्रांत की राजधानी पुल-ए-आलम में शुक्रवार देर रात धमाका हुआ था. अभी तक किसी भी संगठन ने इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली और ना ही ये साफ हुआ है कि गेस्ट हाउस को क्यों निशाना बनाया गया. इस गेस्ट हाउस में अक्सर सरकार द्वारा गरीबों, यात्रियों और छात्रों को मुफ्त में आवास उपलब्ध कराए जाते हैं.
अफगानिस्तान के एक गेस्ट हाउस में हुए दिल दहला देने वाले बम धमाके में 21 लोगों की मौत हो गई जबकि 90 लोग बुरी तरह घायल हैं. अधिकारियों के मुताबिक शनिवार को गेस्ट हाउस में आत्मघाती हमलावर ने धमाके को अंजाम दिया जिसमें कई निर्दोष लोगों की जान चली गई. न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक अफगानिस्तान के लोगर प्रांत की राजधानी पुल-ए-आलम में शुक्रवार देर रात धमाका हुआ था. अभी तक किसी भी संगठन ने इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली और ना ही ये साफ हुआ है कि गेस्ट हाउस को क्यों निशाना बनाया गया. (तस्वीर - AP) अफगानिस्तान में, गेस्ट हाउस में अक्सर सरकार द्वारा गरीबों, यात्रियों और छात्रों को मुफ्त में आवास उपलब्ध कराए जाते हैं. अफगानिस्तान के आंतरिक कार्य मंत्रालय ने इस हमले के लिए तालिबान को दोषी ठहराया है. इस पर तालिबान की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. (तस्वीर - AP)
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










