
अमेरिकी नसीहत पर जयशंकर का पलटवार, US में मानवाधिकार के मुद्दों पर भी है हमारी नजर
AajTak
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा था कि US भारत में हुईं कुछ हालिया घटनाओं पर नजर रख रहा है. भारत में कुछ राज्यों, पुलिस और जेल के अधिकारियों द्वारा मानवाधिकारों के हनन में वृद्धि हुई है.
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि भारत और अमेरिका के बीच हुई 2+2 वार्ता में मानवाधिकार मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई. हालांकि, उन्होंने कहा कि जब भी इस मुद्दे पर चर्चा होगी, भारत अपनी राय रखने में नहीं हिचकिचाएगा. एस जयशंकर ने कहा कि लोग भारत के बारे में विचार रख सकते हैं. उन्होंने कहा कि भारत भी अमेरिका में मानवाधिकारों के हालात पर नजर रखता है. विदेश मंत्री ने कहा कि भारत के बारे में एक तरह की लॉबी और वोट बैंक इस तरह के मुद्दों को आगे लाती है.
इससे पहले अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा था कि US भारत में हुईं कुछ हालिया घटनाओं पर नजर रख रहा है. भारत में कुछ राज्यों, पुलिस और जेल के अधिकारियों द्वारा मानवाधिकारों के हनन में वृद्धि हुई है.
मानवाधिकार के मुद्दे पर 2 + 2 में बात नहीं
भारत और अमेरिका के बीच 2 + 2 बातचीत के बाद ब्लिंकन, एस जयशंकर, राजनाथ सिंह और अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया था. इस दौरान मानवाधिकार से जुड़े सवाल पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई. एस जयशंकर ने कहा कि हमने इस बैठक में मानवाधिकार के मुद्दे पर चर्चा नहीं की. यह बैठक मुख्य रूप से राजनीतिक-सैन्य मामलों पर बातचीत के लिए थी.
ब्लिंकन के भारत दौरे पर उठा था मुद्दा
एस जयशंकर ने कहा, जब ब्लिंकन भारत आए थे, तब यह मुद्दा सामने आया था. मुझे लगता है कि अगर आप उस प्रेस वार्ता को याद करते हैं, तो मैं बता दूं कि हमने इस मुद्दे पर चर्चा की थी और हमने अपनी बात रखी थी. भारत में मानवाधिकारों की अमेरिकी आलोचना पर विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि लोगों को भारत के बारे में विचार रखने का अधिकार है. उन्होंने कहा, एक तरह की लॉबी और वोट बैंक इस तरह के मुद्दों को आगे लाती है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










