
अमेरिकी दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, क्वॉड देशों की बैठक में लेंगे हिस्सा
AajTak
विदेश मंत्री एस. जयशंकर सोमवार, 30 जून से अमेरिका की चार दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे. इस दौरान वे क्वाड समूह (भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान) के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे. विदेश मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी.
विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से 4 दिवसीय अमेरिकी दौरे पर रवाना होंगे. इस दौरे का मुख्य उद्देश्य क्वॉड देशों (भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान) के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेना और संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आतंकवाद पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन करना है.
विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, यह दौरा अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के निमंत्रण पर हो रहा है. 1 जुलाई को आयोजित होने वाली क्वॉड बैठक में मंत्री हिंद-प्रशांत महासागर क्षेत्र की स्थिति, वैश्विक और क्षेत्रीय घटनाक्रमों, तथा आगामी क्वॉड लीडर्स समिट के एजेंडे पर चर्चा करेंगे. बैठक में स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत महासागर क्षेत्र से संबंधित मुद्दों की साझा सोच को आगे बढ़ाने के लिए नई रणनीतियों और प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: 'आतंकवाद का ज़िक्र नहीं तो डॉक्यूमेंट पर साइन नहीं', SCO की बैठक में राजनाथ सिंह के रुख का जयशंकर ने किया समर्थन
यूएन में करेंगे प्रदर्शनी का उद्घाटन
क्वॉड, जो हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए बना एक प्रभावशाली गठबंधन है, उसे भारत के लिए रणनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माना जाता है. 30 जून को न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में जयशंकर "द ह्यूमन कॉस्ट ऑफ टेररिज्म" नामक एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे.
यह प्रदर्शनी दुनिया भर में हुए आतंकी हमलों से हुई मानव क्षति और आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय प्रयासों को रेखांकित करेगी. यह प्रदर्शनी भारत की उस मुहिम को वैश्विक समर्थन दिलाने का एक प्रयास माना जा रहा है, जो पाकिस्तान से होने वाले सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ है.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








