
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को धांधली का शक, वोटर ID कार्ड को लेकर रख दी ये डिमांड
AajTak
ट्रंप का कहना है कि चुनावों के लिए अनिवार्य रूप से पहचान पत्र (Voter ID) को लागू करना चाहिए. लेकिन डेमोक्रेट्स वोटर आईडी कार्ड का विरोध कर रहे हैं ताकि ये लोग धोखाधड़ी कर सकें.
अमेरिका में कल राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहे हैं. इस चुनाव में जहां एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार राष्ट्रपति पद के लिए किस्मत आजमाने जा रहे हैं. वहीं, कमला हैरिस चुनाव जीतकर पहली अमेरिकी राष्ट्रपति बनकर इतिहास रचने की तैयारी कर रही हैं. लेकिन चुनाव से पहले ट्रंप ने देश के मौजूदा वोटिंग सिस्टम को लेकर नाराजगी जाहिर की है और वोटिंग के लिए पहचान पत्र को अनिवार्य करने पर जोर दिया है.
पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि चुनावों के लिए पहचान पत्र (Voter ID) को अनिवार्य रूप से लागू करना चाहिए. लेकिन डेमोक्रेट्स वोटर आईडी कार्ड का विरोध कर रहे हैं ताकि ये लोग चुनाव में धांधली कर सकें.
ट्रंप ने पेंसिल्वेनिया में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे नहीं पता कि हमारे पास वोटिंग के लिए पहचान पत्र क्यों नहीं हो सकता? सिर्फ एक कारण से वोटर आईडी कार्ड को लागू करने से डेमोक्रेट्स बच रहे हैं और वो कारण है धांधली. लेकिन इससे भी अधिक शर्मिंदगी की बात है कि कोई इसके बारे में बात भी नहीं करता. सिर्फ मैं इसके बारे में बात कर रहा हूं क्योंकि हर कोई इसके बारे में बात करने से कतरा रहा है. डेमोक्रेट्स उल्टा चुनाव में धांधली का आरोप लगाकर आपको जेल में डालना चाहते हैं. लेकिन उन लोगों को जेल में डालना चाहिए, जो चुनाव में धांधली करते हैं.
ट्रंप ने पूरी तरह से बैलेट पेपर सिस्टम की ओर लौटने पर जोर देते हुए कहा कि बैलेट पेपर बेहतरीन काम कर रहा है. लेकिन वोटिंग के लिए पहचान पत्र को अनिवार्य कर देना चाहिए ताकि किसी भी तरह की धांधली से बचा जा सके. साथ ही रात नौ बजे तक मतदान की प्रक्रिया खत्म हो जानी चाहिए. अब चुनाव में हफ्तों का समय लगता है. आप कल्पना कर सकते हैं? इतना भारी-भरकम पैसा मशीनों पर खर्च होता है लेकिन इसके बावजूद भी ये कहते हैं कि चुनावी नतीजों में अभी और 12 दिन का समय लगेगा. चुनाव मंगलवार रात नौ बजे, दस बजे या 11 बजे तक हो जाने चाहिए.
उन्होंने कहा कि कैलिफोर्निया में एक बिल पारित हुआ है, जिसमें कहा गया है कि अगर कोई अधिकारी या सरकारी पद पर काबिज कोई भी शख्स आपसे आपका पहचान पत्र मांगता है तो यह अपराध के दायरे में आता है. वे ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि वे धांधली करना चाहते हैं. पूरी दुनिया हम पर हंस रही है इसलिए बेहतर है कि हम एक बेहतर सिस्टम को अपनाएं.
ट्रंप ने कमला हैरिस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह एक भष्ट महिला है. मैं एक भ्रष्ट शख्स के खिलाफ चुनाव लड़ रहा हूं. मैं डेमोक्रेटिक पार्टी नाम की भ्रष्ट मशीन के खिलाफ चुनावी मैदान में हूं. यह पूरी तरह से भ्रष्ट पार्टी है.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









