
अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट से बेनकाब होने पर बौखलाया पाकिस्तान, भारत पर लगाए ये झूठे आरोप
AajTak
अमेरिकी इंटल ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि भारत में आतंकवाद फैलाने वाले संगठनों को पाकिस्तान ने हमेशा सपोर्ट किया है. अमेरिकी संसद में यह रिपोर्ट पेश होने के बाद से ही पाकिस्तान बौखला गया है. अब उसने रिपोर्ट को खारिज करते हुए भारत पर ही झूठे आरोप लगा दिए हैं.
अमेरिकी संसद में एक खुफिया रिपोर्ट पेश की गई है, जिसमें कहा गया है कि भारत विरोधी उग्रवादी समूहों को समर्थन देने का पाकिस्तान का लंबा इतिहास रहा है. अमेरिकी खुफिया विभाग के इस दावे से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत पर ही झूठे आरोप लगा दिए.
पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का शिकार रहा है. हमारे पास पाकिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों में भारत की भागीदारी के पुख्ता सबूत हैं. इतना ही नहीं देश में आतंकवाद फैलाने के लिए भारत की नौसेना का एक सेवारत अधिकारी पाकिस्तान में हिरासत में है."
इंटल रिपोर्ट में ऐसे बेनकाब हुआ पाकिस्तान
यूएस की इंटल रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव बढ़ना चिंताजनक है. इससे परमाणु हथियारों से संपन्न दो देशों के बीच लड़ाई शुरू हो सकती है. दोनों देशों की ओर से 2021 में सीमा पर सीजफायर का ऐलान किया गया था यानी दोनों देश अपने संबंधों में मौजूदा शांति को मजबूत करने के लिए इच्छुक हैं.
रिपोर्ट में आगे कहा कि भारत विरोधी उग्रवादी समूहों को समर्थन देने का पाकिस्तान का लंबा इतिहास रहा है. पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पाकिस्तानी उकसावों का सैन्य बल के साथ जवाब देने की आशंका पहले से अधिक है. दोनों पक्षों के बीच बढ़ते तनाव और कश्मीर में अशांति या भारत में एक और आतंकवादी हमला होने की सूरत में लड़ाई की अत्याधिक आशंका है. भारत इस बार सर्जिकल स्ट्राइक से भी घातक जवाब दे सकता है. अमेरिका खुफिया रिपोर्ट में पाकिस्तान को इस बार भारत से बचकर रहने की सलाह दी गई है.
मालूम को कि पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह की बातचीत शुरू करने को लेकर भारत कई बार अपना रुख साफ कर चुका है. भारत का कहना है कि आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं हो सकती.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








