
अमेरिका से 487 और अवैध भारतीय प्रवासी होंगे डिपोर्ट, 'बुरे बर्ताव' पर विदेश मंत्रालय ने कही ये बात
AajTak
अमेरिका ने 487 अवैध भारतीय प्रवासियों को जल्द ही US से निर्वासित करने की तैयारी कर ली है, इसी बीच भारत ने निर्वासित होने वाले भारतीयों के साथ दुर्व्यवहार की आशंका पर चिंता जताई है.
केंद्र सरकार ने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों ने वहां रह रहे 487 और अवैध भारतीय प्रवासियों की पहचान की है और उन्हें जल्द ही भारत वापस भेज दिया जाएगा. इसी बीच भारत ने निर्वासित होने वाले भारतीयों के साथ दुर्व्यवहार की आशंका पर चिंता जताई है. अमेरिका से अवैध भारतीय प्रवासियों को डिपोर्ट किए जाने को लेकर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि विदेश मंत्री (EAM) ने अमेरिकी अधिकारियों द्वारा शेयर किए गए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (SOP) की जानकारी दी है. विक्रम मिस्री ने कहा कि विदेश मंत्री ने ध्यान दिलाया कि यह प्रक्रिया लंबे समय से चली आ रही है. हालांकि, निर्वासित प्रवासियों के साथ दुर्व्यवहार का मुद्दा एक गंभीर विषय है, जिसे हमने अमेरिकी अधिकारियों के सामने उठाया है.
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि अमेरिका ने भारत को 487 संभावित भारतीय नागरिकों के बारे में सूचित किया है, जिन्हें निष्कासन आदेश जारी किए गए हैं. उन्होंने कहा कि हमने अमेरिकी प्रशासन को स्पष्ट कर दिया है कि निर्वासित भारतीयों के साथ कोई भी अमानवीय व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अगर किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार की जानकारी हमें मिलती है, तो हम इसे तुरंत उच्च स्तर पर उठाएंगे.
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि निर्वासन की प्रक्रिया नई नहीं है. इस मसले पर विदेश मंत्री जयशंकर ने कल संसद में चर्चा की थी. मैं भारत को एक असहयोगी देश के रूप में वर्णित करना स्वीकार नहीं करूंगा. दुनिया का कोई भी देश अगर अपने नागरिकों को वापस स्वीकार करना चाहता है, तो उसे यह आश्वासन चाहिए कि जो भी वापस आ रहा है वह भारत का नागरिक है, इसके साथ वैधता के मुद्दे जुड़े हैं, सुरक्षा के मुद्दे जुड़े हैं. हाल ही में हुई बातचीत में जब हमने अमेरिका से संभावित वापसी करने वालों के बारे में विवरण मांगा था. हमें बताया गया है कि अंतिम निष्कासन संबंधी आदेश 487 भारतीय नागरिकों को लेकर है.अमेरिका से अवैध भारतीय अप्रवासियों को डिपोर्ट करने के लिए सैन्य विमान के उपयोग पर उन्होंने कहा कि परसों जो निर्वासन हुआ वह कई वर्षों से हो रही प्रक्रिया की तुलना में कुछ अलग है और थोड़ा अलग प्रकृति का है.
अवैध प्रवास को बढ़ावा देने वाले गिरोहों के खिलाफ हो एक्शन
इसके अलावा विदेश सचिव ने अवैध प्रवास को बढ़ावा देने वाले गिरोहों और नेटवर्क्स के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि हमें पूरे सिस्टम में मौजूद उस ईकोस्सिटम पर कार्रवाई करने की जरूरत है, जो अवैध इमिग्रेशन को बढ़ावा देता है.
5 फरवरी को US से डिपोर्ट किए गए 104 अवैध भारतीय प्रवासी

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










