
अमेरिका में सबसे बड़ा खतरा बन रहा है कोरोना का 'डेल्टा' वेरिएंट, एंथनी फाउची ने दिए ये सुझाव
ABP News
फाउची ने कहा, 'अच्छी बात यह है कि अमेरिका के टीके 'डेल्टा' वेरिएंट के खिलाफ प्रभावी हैं और हमारे पास हथियार हैं तो उनका इस्तेमाल महामारी का खात्मा करने के लिए करेंगे.'
वॉशिंगटन: व्हाइट हाउस के मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ एंथनी फाउची ने आगाह किया है कि कोरोना का बेहद संक्रामक स्वरूप 'डेल्टा' महामारी का सफाया करने के अमेरिका के प्रयासों के लिए सबसे बड़ा खतरा है. फाउची ने कहा कि अमेरिका में सामने आने वाले कोविड के नए मामलों में से 20 फीसदी से अधिक में संक्रमण की वजह डेल्टा स्वरूप है. दो हफ्ते पहले तक नए मामलों में से दस फीसदी में यह स्वरूप पाया गया था. अमेरिका में एलर्जी और संक्रामक मरीजों के राष्ट्रीय संस्थान (एनआईएआईडी) के प्रमुख फाउची ने कहा, "ब्रिटेन में जैसे हालात हैं उसकी तरह ही डेल्टा स्वरूप कोविड का सफाया करने के हमारे प्रयास के लिए सबसे बड़ा खतरा है. अच्छी खबर यह है कि अमेरिका के टीके डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ प्रभावी हैं और हमारे पास हथियार हैं तो उनका इस्तेमाल महामारी का खात्मा करने के लिए करेंगे."More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












