
'अमेरिका में प्रवासियों को लेकर चिंता...', वर्कफोर्स मोबिलिटी पर बोले विदेश मंत्री जयशंकर
AajTak
विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने इंडिया वर्ल्ड एनुअल कॉन्क्लेव 2025 में वर्कफोर्स मोबिलिटी की अहमियत पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि कानूनी मोबिलिटी वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए फायदेमंद है लेकिन अवैध प्रवास आपराधिक और राजनीतिक एजेंडों को बढ़ावा देता है.
बुधवार को विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने वर्कफोर्स मोबिलिटी पर बात की. वर्कफोर्स मोबिलिटी (कार्यबल का आवाजाही करना) पर बात करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि आज की अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में यह एक बेहद महत्वपूर्ण फैक्टर बन चुका है. उन्होंने जोर देकर कहा कि कानूनी रास्तों से होने वाली मोबिलिटी बहुत फायदा पहुंचाती है जबकि अवैध तरीके आपराधिक और राजनीतिक एजेंडा को बढ़ावा देते हैं. इसी दौरान उन्होंने पश्चिमी देशों में प्रवासियों के खिलाफ बढ़ते विरोध की भी चर्चा की.
इंडिया वर्ल्ड एनुअल कॉन्क्लेव 2025 (India's World Annual Conclave 2025) में बोलते हुए जयशंकर ने इमिग्रेशन के मुद्दे पर कहा कि अमेरिका और यूरोपीय देश आज अपने देश की मुश्किलों के लिए प्रवासियों को दोष देते हैं लेकिन यह समस्या उनकी अपनी बनाई हुई है.
उन्होंने कहा, 'अगर अमेरिका या यूरोप में प्रवासियों की बढ़ती संख्या को लेकर चिंताएं हैं, तो इसकी वजह यह है कि उन्होंने बहुत सोच-समझकर और जानबूझकर पिछले दो दशकों में अपनी कंपनियों को दूसरे देशों में स्थानांतरित होने दिया.'
कॉन्क्लेव में विदेश मंत्री ने कहा कि अक्सर वैश्वीकरण पर चर्चा व्यापार के संदर्भ में होती है, लेकिन वर्कफोर्स की आवाजाही और उससे जुड़ी परिस्थितियां भी उतनी ही महत्वपूर्ण हैं.
उन्होंने कहा, 'वैश्वीकरण के इस युग में हम आमतौर पर व्यापार पर ही ध्यान देते हैं… लेकिन हम काम और उससे जुड़ी मोबिलिटी की बात अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं… जब मोबिलिटी कानूनी और औपचारिक होती है, तो इसका बहुत व्यापक और सकारात्मक प्रभाव पड़ता है… लेकिन जब ऐसा नहीं होता, तो यह हर तरह के गलत बिजनेस के लिए चुंबक जैसा बन जाता है.'
जयशंकर ने आगे कहा कि अवैध मोबिलिटी मानव तस्करी नेटवर्क और राजनीतिक व अलगाववादी उद्देश्यों वाली ताकतों को आकर्षित करती है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









