
अमेरिका में छंटनी को लेकर मीटिंग में भिड़ गए एलॉन मस्क और विदेश मंत्री रूबियो, देखते रह गए प्रेसिडेंट ट्रंप
AajTak
रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ने मस्क को संघीय नौकरशाही में बड़े पैमाने पर कटौती करने की जिम्मेदारी सौंपी थी. बैठक के दौरान मस्क ने रूबियो पर आरोप लगाया कि उन्होंने अब तक 'किसी को नहीं हटाया' है और स्टाफ में भारी कटौती के उनके प्रयासों का विरोध कर रहे हैं. इस पर रूबियो ने जवाब देते हुए कहा कि 1500 स्टेट डिपार्टमेंट कर्मचारियों ने अर्ली रिटायरमेंट पैकेज के तहत इस्तीफा दिया है.
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और व्हाइट हाउस के सलाहकार अरबपति बिजनेसमैन एलॉन मस्क के बीच गुरुवार को एक कैबिनेट बैठक के दौरान तीखी बहस हो गई. इस दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी वहां मौजूद थे. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह विवाद स्टेट डिपार्टमेंट में की गई हालिया स्टाफ कटौती को लेकर हुआ.
मीटिंग में हुई तीखी बहस
रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ने मस्क को संघीय नौकरशाही में बड़े पैमाने पर कटौती करने की जिम्मेदारी सौंपी थी. बैठक के दौरान मस्क ने रूबियो पर आरोप लगाया कि उन्होंने अब तक 'किसी को नहीं हटाया' है और स्टाफ में भारी कटौती के उनके प्रयासों का विरोध कर रहे हैं.
इस पर रूबियो ने जवाब देते हुए कहा कि 1500 स्टेट डिपार्टमेंट कर्मचारियों ने अर्ली रिटायरमेंट पैकेज के तहत इस्तीफा दिया है. उन्होंने तंजिया लहजे में पूछा, 'क्या मस्क चाहते हैं कि मैं उन सभी को फिर से काम पर रखूं, सिर्फ इसलिए कि उन्हें दोबारा दिखावटी तरीके से निकाला जा सके?'
शिकायतों के बाद बुलाई गई मीटिंग
बैठक व्हाइट हाउस के शीर्ष अधिकारियों की उन शिकायतों के बाद बुलाई गई थी, जिसमें सरकारी एजेंसियों के प्रमुखों ने मस्क के कटौती अभियान के तरीकों पर नाराजगी जताई थी. व्हाइट हाउस ऑफिस ऑफ लेजिस्लेटिव अफेयर्स को हाल के दिनों में कई नाराज रिपब्लिकन सांसदों से शिकायतें मिली हैं, जो अपने निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं के गुस्से का सामना कर रहे हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










