
अमेरिका में कचरे का ट्रक चलाते नजर आए डोनाल्ड ट्रंप, जो बाइडेन को दिया करारा जवाब
AajTak
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विस्कॉन्सिन के ग्रीन बे में 'मेक अमेरिका ग्रेट!' के नारे के साथ कचरा ट्रक पर सवार होकर रैली के लिए पहुंचे. इस कदम ने राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा ट्रंप समर्थकों पर कचरा कहने के बाद राजनीतिक विवाद को बढ़ा दिया है.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को कचरा की ट्रक चलाते नजर आए. वह रैली के लिए कचड़े की ट्रक ड्राइव करके विस्कॉन्सिन पहुंचे. उन्होंने चमकीली कंस्ट्रक्शन जैकेट पहन रखी थी और ट्रक पर सवार होकर पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया. उन्होंने कहा, "आपको मेरा कचरा ट्रक कैसा लगा? यह ट्रक कमला और जो बाइडेन के सम्मान में है." ट्रंप ने आगे कहा, "जो बाइडेन का बयान वास्तव में अपमानजनक है."
डोनाल्ड ट्रंप का ये कदम राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा ट्रंप समर्थकों को 'कचरा' कहे जाने के बाद आया है. बाइडेन ने यह टिप्पणी तब की थी जब न्यूयॉर्क में मैडिसन स्क्वायर गार्डन के रैली दौरान ट्रंप समर्थक कॉमेडियन टोनी हिंचक्लिफ ने विवादास्पद बयान दिया था, जिसमें प्यूर्टो रिको को 'आइलैंड ऑफ गारबेज' बताया गया था.
यह भी पढ़ें: हैरिस ने ट्रंप को कह दिया फासिस्ट, क्या हैं इसके मायने, क्या चुनाव के दौरान लगाए गए आरोपों पर कार्रवाई मुमकिन?
टोनी हिंचक्लिफ के इस भद्दे और नस्लवादी बयान पर डेमोक्रेट्स और प्रमुख लैटिनो समुदाय ने बड़ी आलोचना की. खासतौर पर पेंसिल्वेनिया जैसे स्विंग स्टेट में प्यूर्टो रिको के निवासी अहम मतदाता समूह हैं.
जो बाइडेन ने ट्रंप समर्थकों को बताया 'कचरा'
बाइडेन ने मंगलवार को प्यूर्टो रिकन समुदाय के साथ एकजुटता जताई और उनकी गरिमा और योगदानों की प्रशंसा की. उन्होंने कहा, "मैं उस प्यूर्टो रिकन को नहीं जानता, जिन्हें मैं जानता हूं... या प्यूर्टो रिको जहां मैं हूं - मेरे गृह राज्य डेलावेयर में - वे अच्छे, सभ्य और सम्मानीय लोग हैं."

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.







