
अमेरिका में एक और Indian Student का मिला शव, इस साल अब तक 4 भारतीय छात्रों की मौत
AajTak
समीर ने अगस्त 2023 में पर्ड्यू यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में मास्टर्स की डिग्री हासिल की थी. वह अब इसी डिपार्टमेंट से पीएचडीकर रहे थे. कामत के पास अमेरिकी नागरिकता थी.
अमेरिका में लगातार भारतीय छात्रों की मौत के मामले सामने आ रहे हैं. अब एक और भारतीय छात्र की मौत की खबर है. इस तरह इस साल अब तक चार भारतीय छात्रों की अमेरिका में मौत हो चुकी है.
23 साल का समीर कामत इंडियाना की पर्ड्यू यूनिवर्सिटी से पीएचडी की पढ़ाई कर रहा था. समीर का शव इंडियाना के क्रो ग्रोव नेचर प्रीजर्व से बरामद किया गया.
समीर ने अगस्त 2023 में पर्ड्यू यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में मास्टर्स की डिग्री हासिल की थी. वह अब इसी डिपार्टमेंट से पीएचडीकर रहे थे. कामत के पास अमेरिकी नागरिकता थी.
कामत की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है. बता दें कि इससे पहले पर्ड्यू यूनिवर्सिटी के ही एक और छात्र नील आचार्य की मौत हुई थी. वह कई महीनों से लापता था और बाद में उसका सव कैंपस से ही बरामद किया गया. वह इस यूनिवर्सिटी के जॉन मार्टिनसन ऑनर्स कॉलेज का स्टूडेंट था.
इस साल की शुरुआत में जॉर्जिया में 25 साल के विवेक सैनी का भी शव मिला था. एक शख्स ने उस पर हमला कर दिया था. विवेक की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. बीते हफ्ते भारत के एक और छात्र श्रेयस रेड्डी का भी शव मिला था. ओहायो में रेड्डी मृत पाया गया था.
अमेरिका के इलिनोइस यूनिवर्सिटी के बाहर एक भारतीय छात्र अकुल धवन मृत पाया गया था. ऑटोप्सी रिपोर्ट से पता चला था कि उसकी हाइपोथर्मिया से मौत हुई थी. अकुल के माता-पिता ने यूनिवर्सिटी पर आरोप लगाए थे.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











