
'अमेरिका ने इतिहास से कुछ नहीं सीखा, बल से शांति नहीं आती...', UNSC में ईरान हमले पर रूस-चीन की दो टूक
AajTak
UNSC में रविवार को अमेरिका द्वारा ईरान के परमाणु ठिकानों पर किए गए हवाई हमलों को लेकर तीखी बहस हुई. रूस, चीन और पाकिस्तान ने तत्काल और बिना शर्त युद्धविराम के लिए प्रस्ताव पेश किया. अमेरिका ने कहा कि ईरान का परमाणु हथियार कार्यक्रम अस्वीकार्य है, वहीं रूस ने इन हमलों को
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की आपात बैठक में अमेरिका द्वारा ईरान के परमाणु ठिकानों पर किए गए हमले पर तीखी बहस देखने को मिली. रूस, चीन और पाकिस्तान ने 15 सदस्यीय परिषद में एक मसौदा प्रस्ताव पेश किया, जिसमें पश्चिम एशिया में तत्काल और बिना शर्त युद्धविराम की मांग की गई.
यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बैठक की शुरुआत में कहा, "ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिका द्वारा की गई बमबारी एक खतरनाक मोड़ है. हमें तुरंत और निर्णायक रूप से कार्रवाई करनी होगी ताकि लड़ाई रोकी जा सके और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर गंभीर और बातचीत फिर से शुरू हो सके."
यह भी पढ़ें: 'MAGA' की तर्ज पर 'MIGA' की अपील... ईरान में सत्ता परिवर्तन की चेतावनी के बीच ये क्या बोल गए ट्रंप
इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका ने ईरान के प्रमुख परमाणु ठिकानों को "पूरी तरह से तबाह" कर दिया है. यह 1979 की ईरानी क्रांति के बाद इस्लामी गणराज्य पर सबसे बड़ा पश्चिमी सैन्य हमला माना जा रहा है. अमेरिका के इस कदम के बाद अब पूरी दुनिया ईरान की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रही है.
रूस और चीन ने अमेरिका के हमले की निंदा की
रूस और चीन ने इस हमले की कड़ी निंदा की है. चीन के संयुक्त राष्ट्र राजदूत फु कोंग ने कहा, "पश्चिम एशिया में शांति बल के इस्तेमाल से नहीं लाई जा सकती. वर्तमान में संवाद और बातचीत ही समाधान का सही रास्ता है. ईरानी परमाणु मुद्दे पर कूटनीतिक विकल्प अभी समाप्त नहीं हुए हैं और शांति का रास्ता अब भी खुला है."

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










