
अमेरिका दौरे पर नेतन्याहू, व्हाइट हाउस से कतर PM को फोन कर दोहा हमले के लिए मांगी माफी
AajTak
बेंजामिन नेतन्याहू इस साल जनवरी के बाद से चौथी अमेरिका के दौरे पर पहुंचे हैं. व्हाउट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. दोनों नेआतों के बीच यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है, जब अमेरिका गाजा में शांति समझौते के लिए इजरायल पर दबाव बना रहा है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की गर्मजोशी से अगवानी की. जनवरी में ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद यह नेतन्याहू का चौथा अमेरिका दौरा है. लिमोजीन से व्हाइट हाउस पहुंचे बेंजामिन नेतन्याहू का राष्ट्रपति ट्रंप ने व्यक्तिगत रूप से स्वागत किया. दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया. ट्रंप ने इजरायली पीएम को कहा, 'आप शानदार लग रहे हैं', जवाब में नेतन्याहू ने कहा, 'आप भी'. फिर दोनों नेताओं ने कैमरों की ओर मुड़कर थम्स अप का इशारा किया.
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, बेंजामिन नेतन्याहू ने व्हाइट हाउस से कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल-थानी को फोन किया और उनसे दोहा पर हालिया इजरायली हमले के लिए माफी मांगी. इस महीने की शुरुआत में दोहा में हमास के सीनियर लीडर्स को निशाना बनाकर इजरायल ने हवाई हमले किए थे. इस हमले में हमास सीनियर लीडर खलील अल-हय्या के बेटे और उसके सहयोगी जिहाद लबाद समेत पांच लोग मारे गए थे.
इस घटना ने अमेरिका-इजरायल संबंधों में तनाव बढ़ा दिया था. नेतन्याहू के एकतरफा कदमों पर ट्रंप ने निराश जताई थी. दोहा हमले के बाद, ट्रंप ने नेतन्याहू को फोन किया था, जिसमें दोनों नेताओं के बीच तीखी बातचीत हुई थी. ट्रंप ने इजरायली पीएम को फटकार लगाई थी और दोहा हमले को बुद्धिमानी भरा कदम नहीं बताया था. ट्रंप ने नेतन्याहू के इस फैसले पर अपनी निराशा व्यक्त की थी कि इस कार्रवाई से संवेदनशील क्षेत्रीय कूटनीति को अस्थिर करने का जिम्मेदार ठहराया था.
नेतन्याहू ने अपने निर्णय का बचाव करते हुए कहा था कि उनके पास कार्रवाई करने के लिए बहुत कम समय था. गाजा युद्धविराम वार्ता में मिस्र के साथ कतर एक प्रमुख मध्यस्थ है. कतर ने अपनी राजधानी में इजरायल के इस हमले की निंदा करते हुए इसे कायरतापूर्ण और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया था. कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल-अंसारी ने कहा था कि हमलों में जानबूझकर दोहा में उन आवासीय भवनों को निशाना बनाया गया जहां हमास के पॉलिटिकल ब्यूरो के सदस्य रहते थे.
गाजा युद्ध में शांति समझौते की संभावनाओं के बारे में ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, 'मैं बहुत आश्वस्त हूं.' यह बैठक महत्वपूर्ण समय पर हो रही है, जब वाशिंगटन इजरायल को संयुक्त राष्ट्र महासभा के साइडलाइन पर अरब और मुस्लिम नेताओं को सौंपे गए 21-सूत्री अमेरिकी योजना पर सहमत होने के लिए दबाव डाल रहा है. योजना में युद्धविराम, हमास द्वारा 48 घंटों के भीतर बंधकों की रिहाई और गाजा से इजरायली सेनाओं की वापसी का प्रावधान है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










