
अमेरिका को वार्निंग! भारत से खुन्नस, इंटरनेशनल रिलेशन में बचकानी हरकतें क्यों कर रहा चीन
AajTak
चीन ने भारत से नाराजगी जताई है और अमेरिकी अधिकारियों को वार्निंग दी है. कूटनीति में धमकी की भाषा बोलने वाले चीन के ये तर्क तब कहां चले जाते हैं जब उसके फाइटर प्लेन गाहे-बगाहे ताइवान की संप्रभुता का उल्लंघन करते हैं.
भारत-अमेरिका की रक्षा साझेदारी चीन की आंखों की किरकिरी बनी रहती है. मंगलवार को भारत-अमेरिका और चीन के कूटनीतिक हलकों में दो ऐसी घटनाएं हुई जिससे ये पता चलता है कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग इंडिया अमेरिका की डिफेंस पार्टनरशिप को सहन नहीं कर पाते हैं.
बता दें कि उत्तराखंड के औली में चल रहे भारत-अमेरिका के संयुक्त युद्धाभ्यास का चीन ने विरोध किया है. बीजिंग ने कहा है कि वह उत्तराखंड में चल रहे भारत-अमेरिका के युद्ध अभ्यास का विरोध करता है. चीन के मुताबिक ये युद्धाभ्यास भारत और चीन के बीच हुए दो बॉर्डर समझौतों की भावनाओं के अनुकूल नहीं है.
यही नहीं चीन अमेरिका को भी धौंस देने से पीछे नहीं हट रहा है. चीन ने अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन को कहा है कि चीन ने अमेरिकी अधिकारियों को भारत के साथ उसके संबंधों में दखलअंदाजी नहीं करने की चेतावनी दी है. पेंटागन ने अमेरिकी कांग्रेस को भेजे एक रिपोर्ट में कहा है कि चीन चाहता है कि बॉर्डर टेंशन की वजह से भारत अमेरिका के और ज्यादा नजदीक न आए. चीनी अफसरों ने अमेरिकी अधिकारियों को चेतावनी दी है कि वे भारत के साथ चीन के संबंधों में हस्तक्षेप न करें.
ये चीन की चालाकी है या अपरिपक्वता
अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में चीन की चाल हैरान कर देने वाली है. चीन विस्तारवादी नीति पर चलता है. ताइवान को धौंस दिखाता रहता है. दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा करता है. यही नहीं चीन ने जम्मू कश्मीर के अभिन्न हिस्से अक्साई चिन पर भी कब्जा कर रखा है. लेकिन भारत अपने हितों को देखते हुए अगर दुनिया की शक्तियों से अपने रिश्ते मजबूत करता है तो चीन तिलमिला जाता है. चीन के ये कदम बताते हैं कि अंतरराष्ट्रीय राजनीति में उसकी हरकतें कितनी अपरिपक्व है.
नेपाल में भारत के विरोध को नहीं मानता है चीन

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.









