
अमेरिका के टेक्सास में केमिकल प्लांट में आग से भीषण धमाका, हवा में 'जहर' फैलने का खतरा, स्कूल-घर खाली करने के आदेश
AajTak
स्थानीय अधिकारियों ने निवासियों को जगह-जगह आश्रय लेने और अपने एयर कंडीशनिंग सिस्टम को बंद करने की चेतावनी दी है. पोल्क काउंटी शेरिफ कार्यालय ने वीडियो शेयर कर कहा कि गुबार लिविंगस्टन क्षेत्र की ओर बढ़ सकता है.
अमेरिका के टेक्सास में बुधवार को एक केमिकल प्लांट में आग लगने से भीषण धमाका हो गया. इससे अफरा-तफरी मच गई. अधिकारियों ने बताया कि केमिकल प्लांट के दो किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों से इलाका खाली करने के लिए कहा गया है. टेक्सास के शेफर्ड में केमिकल प्लांट में आग लगने के बाद बड़ा सा धुएं का गुबार उठते हुए देखा गया.
सैन जैसिंटो काउंटी के इमरजेंसी मैनेजमेंट ऑफिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि क्षेत्र के एक निजी स्कूल को खाली करा लिया गया है और आग के कारण हाईवे- 59 को बंद कर दिया गया है.
स्थानीय अधिकारियों ने निवासियों को जगह-जगह आश्रय लेने और अपने एयर कंडीशनिंग सिस्टम को बंद करने की चेतावनी दी है. पोल्क काउंटी शेरिफ कार्यालय ने वीडियो शेयर कर कहा कि गुबार लिविंगस्टन क्षेत्र की ओर बढ़ सकता है. शेरिफ ऑफिस ने फेसबुक पर कहा, कि इस समय हवा में केमिकल मिला हुआ हो सकता है, जो कि सेहत के लिए काफी खतरनाक हो सकता है.
जानकारी के मुताबिक दक्षिण पूर्व टेक्सास में केमिकल प्लांट में आग लगी थी. इसके बाद भयंकर धमाका हुआ. हादसे के बाद आसपास के 2 स्कूलों को खाली करा लिया गया और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने के लिए कहा गया. हालांकि आग पर कुछ घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया. ह्यूस्टन से लगभग 50 मील उत्तर-पूर्व में शेफर्ड के पास प्लांट में आग लगी.
शेरिफ कार्यालय के अनुसार जब ये हादसा हुआ, उस वक्त 19 कर्मचारी प्लांट में मौजूद थे, लेकिन गनीमत है कि किसी अन्य के घायल होने की सूचना नहीं है. आपातकालीन प्रबंधन के सैन जैसिंटो काउंटी ने कहा कि अधिकारियों ने घटनास्थल का आकलन करने के बाद आसपास के इलाके को खाली कराने के निर्देश दिए. पहले कहा गया था कि 5 मील का इलाका खाली कराया जाएगा. हालांकि बाद में इसे घटाकर एक मील कर दिया गया.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











