
अमेठी: पत्नी और बेटियों के साथ मारे गए दलित टीचर के परिवार को UP सरकार ने दी आर्थिक सहायता
AajTak
उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य सूचना निदेशक शिशिर ने बताया, "मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मामले पर करीबी नजर रखे हुए हैं और उन्होंने अधिकारियों को परिवार की सुरक्षा और खुशहाली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं."
उत्तर प्रदेश में अमेठी (Amethi) में एक दलित टीचर सुनील को उसकी पत्नी और दो बेटियों के साथ गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. अब राज्य सरकार ने परिवार की आर्थिक मदद की है . अधिकारियों ने बताया कि राज्य मंत्री राकेश सचान ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पांच लाख रुपये, 33 लाख रुपये का एक और चेक और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत एक मकान, पांच बीघा जमीन का आवंटन किया है.
राज्य सूचना निदेशक शिशिर ने बताया, "मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मामले पर करीबी नजर रखे हुए हैं और उन्होंने अधिकारियों को परिवार की सुरक्षा और खुशहाली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं." इसके अलावा, ऊंचाहार विधायक मनोज पांडेय के साथ सचान ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की, उन्हें सरकार की तरफ से सहयोग का आश्वासन दिया और न्याय दिलाने का वादा किया.
इस मौके पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह, अपर जिलाधिकारी सिद्धार्थ, उपजिला मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ चौधरी, समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.
क्या है पूरा मामला?
पिछले दिनों अमेठी के अहोरवा भवानी क्षेत्र में सरकारी स्कूल के शिक्षक सुनील कुमार (35), उनकी 32 वर्षीय पत्नी पूनम और उनकी दो बेटियों दृष्टि और सुनी (6 और 1 साल) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
हत्या के आरोपी चंदन वर्मा (27) को शुक्रवार रात नोएडा के एक टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया गया, जब वह दिल्ली भाग रहा था. पुलिस की तरफ से शनिवार सुबह जानकारी मिली कि एनकाउंटर के दौरान चंदन वर्मा के पैर में गोली लग गई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











