
अमृतसर मंदिर ब्लास्ट में तीन आरोपी बिहार से गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे शातिर बदमाश
AajTak
गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस आरोपियों को बिहार से लेकर आ रही है. ये लोग ग्रेनेड सप्लाई कर रहे थे, इनके ठिकानों की जानकारी भी मिली है. उन्होंने कहा कि जब से नशे के विरुद्ध मुहिम चलाई गई, तब से पुलिस को शक है कि ये लोग इस तरह की गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे.
अमृतसर के खंडवाला क्षेत्र स्थित मंदिर में देर रात हुए ग्रेनेड अटैक केस में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी हथियार और ग्रेनेड की सप्लाई में शामिल थे. पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि ये तीनों युवक बिहार से उस वक्त गिरफ्तार किए गए जब वे नेपाल भागने की फिराक में थे.
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 7 मार्च को एक FIR दर्ज की गई थी, जिनमें 2 आरोपी पकड़े गए थे और आरोपियों से हेरोइन बरामद की गई थी. जांच के दौरान तीन युवकों के नाम सामने आए- कर्ण, मुकेश और साजन. कर्ण वीकेआई के साथ जुड़े थे और हथियार सप्लाई करने का काम करता था. हम कर्ण को फॉलो करते हुए बिहार के मधेपुरा पहुंचे और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस आरोपियों को बिहार से लेकर आ रही है. ये लोग ग्रेनेड सप्लाई कर रहे थे, इनके ठिकानों की जानकारी भी मिली है. उन्होंने कहा कि जब से नशे के विरुद्ध मुहिम चलाई गई, तब से पुलिस को शक है कि ये लोग इस तरह की गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे. जिस जगह पर धमाका हुआ ये लोग वहीं के रहने वाले हैं. भुल्लर ने कहा कि आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जाएगी.
भारत छोड़ने की फिराक में थे आरोपी
पुलिस कमिश्नर के मुताबिक तीनों आरोपी बिहार से नेपाल भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें धर दबोचा. अब उनसे गहन पूछताछ की जा रही है, जिससे और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है.
मंदिर के बाहर धमाका, दहशत में स्थानीय लोग बता दें कि अमृतसर के खंडवाला क्षेत्र में शनिवार तड़के एक मंदिर के बाहर धमाका हुआ, जिससे मंदिर की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं और खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए. हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










