
अमृतपाल के समर्थकों का अमृतसर में बवाल, MHA भी एक्शन में, मांगी डिटेल रिपोर्ट
AajTak
पंजाब के अजनाला में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों द्वारा थाने पर धावा बोलने की घटना को लेकर अब केंद्रीय गृह मंत्रालय एक्शन में है. इस मामले को लेकर पंजाब पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है. अमृतपाल सिंह ने अपने एक साथी की रिहाई को लेकर थाने पर हमला बोल दिया था.
पंजाब के अजनाला में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों द्वारा थाने पर हमला किए जाने को लेकर अब केंद्र सरकार भी एक्शन में आ गई है. सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्रालय ने पंजाब पुलिस से अजनाला में हुई घटना पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.
पंजाब में खालिस्तान समर्थक ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख जत्थेदार अमृतपाल सिंह की गतिविधियों को लेकर केंद्र सुरक्षा एजेंसियों के संपर्क में है. सूत्रों के मुताबिक पंजाब में दो-तीन दिन में जो भी घटनाक्रम हुआ है उस पर इंटेलिजेंस ब्यूरो ने विस्तृत रिपोर्ट तैयार की है जिसे गृह मंत्रालय के टॉप अफसरों के साथ साझा किया गया है.
बता दें कि अजनाला में गुरुवार को अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने जिस तरह से थाने पर धावा बोला और उसके बाद पंजाब सरकार से अपनी बात मनवाते हुए अपने साथी को रिहा करा लिया इसको लेकर सुरक्षा एजेंसियां गंभीर हैं.
लवप्रीत सिंह तूफान को अजनाल पुलिस ने बीते 18 फरवरी को दंगा और अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया था. इसके बाद लवप्रीत को रिहा करने की मांग को लेकर 'वारिस पंजाब दे' संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया. बता दें कि लवप्रीत सिंह तूफान 'वारिस पंजाब दे' संगठन से जुड़ा है और वह अमृतपाल सिंह का करीबी है.
पंजाब के अमृतसर में गुरुवार को अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने लवप्रीत सिंह तूफान को जेल से निकालने के लिए थाने पर बंदूक-तलवार से हमला कर दिया था. 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने इसके बाद धमकी भरे लहजे में कहा है कि अजनाला में हिंसा नहीं हुई थी अभी असली हिंसा दिखनी बाकी है. उसने पंजाब पुलिस से अजनाला मामले में कार्रवाई रोकने की बात कही है.
शांति और सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने पर उतारू खालिस्तान का समर्थन करने वाला संगठन 'वारिस पंजाब दे' के मुखिया अमृतपाल सिंह ने जहर उगलते हुए खून खराबे की धमकी दी है, जिसे देश की सुरक्षा के लिए एक खतरा माना जा रहा है.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







