
'अमित शाह मेरा भविष्य तय नहीं कर सकते...' गृह मंत्री पर बरसे उद्धव ठाकरे
AajTak
बीएमसी चुनाव का जिक्र करते हुए उद्धव ने कहा, 'ऐसी प्रतिक्रियाएं हैं कि हमें अकेले चुनाव लड़ना चाहिए. आप अकेले लड़ना चाहते हैं. लोग हां कहते हैं. अभी चुनाव घोषित नहीं हुए हैं. मुझे अपनी तैयारियां देखने दीजिए. जब समय आएगा, मैं अकेले चुनाव लड़ने का फ़ैसला लूंगा.'
शिवसेना यूबीटी के मुखिया उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को अंधेरी के छत्रपति शिवाजी महाराज स्टेडियम में शिवसेना संस्थापक और अपने पिता बालासाहेब ठाकरे की जयंती पर एक जनसभा को संबोधित किया. गृह मंत्री अमित शाह पर जोरदार हमला बोलते हुए ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे अभी भी चौंकाने वाले हैं और अमित शाह मेरा भविष्य तय नहीं कर सकते.
अमित शाह पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने कहा, 'मराठी मानुष की बात मत सुनो. हमने औरंगजेब को दफना दिया है. अमित शाह किस झाड़ की पत्ती है? अगर महाराष्ट्र में लोगों के दिल के मुताबिक फैसला होता, दिल्ली में सरकार हिल जाती. मैं अमित शाह को जवाब देता रहूंगा. मैं आपको दिखाऊंगा कि एक घायल शेर क्या कर सकता है.'
संघ पर भी हमला
बीजेपी नेता पंकजा मुंडे का जिक्र करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा, 'पंकजा मुंडे ने कहा था कि महाराष्ट्र में 90 हजार कार्यकर्ता आए थे, वे आरएसएस के कार्यकर्ता थे. अगर आज महाराष्ट्र को खून की जरूरत है तो शिवसैनिक देंगे. आरएसएस केवल गौमूत्र देगा. आईआईटी बैंगलोर के प्रमुख कह रहे हैं कि मुझे बुखार था और मैंने इलाज के तौर पर गौमूत्र लिया.'
यह भी पढ़ें: BMC चुनाव से पहले मुंबई में बढ़ी हचल, उद्धव ठाकरे ने शरद पवार से की मुलाकात, जानिए क्या हुई बात
शिंदे को फिर कहा गद्दार

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








