
अमित शाह, जेपी नड्डा और पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष ने की बैठक, विधानसभा चुनाव पर हुई लंबी चर्चा
ABP News
पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसी के मद्देनजर राजनीतिक दलों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है.
नई दिल्ली: पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक हलचल अभी से शुरू हो गई है. मंगलवार को बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने बैठक की. पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, राज्य के प्रभारी दुष्यंत गौतम, राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग सहित कुछ अन्य नेता मौजूद थे. यह बैठक करीब साढ़े तीन घंटे चली. बैठक के बाद अश्विनी शर्मा ने कहा कि एक नियमित बैठक थी. इसमें अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई. बता दें कि तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शनों से राज्य के राजनीतिक समीकरण बीजेपी के लिए बदले हुए हैं.More Related News













