
अमित शाह के बिहार दौरे से पहले बढ़ी राजनीतिक हलचल, नीतीश ने कसा तंज, तेजप्रताप ने कही ये बात
AajTak
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 11 अक्टूबर को बिहार के दौरे पर हैं. इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि सभी को बिहार आने का अधिकार है. जो भी आना चाहेगा, उसे क्या कीजिएगा. वहीं तेजप्रताप यादव ने कहा कि बिहार में अमित शाह को कुछ नहीं मिलेगा. बिहार आने के पीछे उनका मकसद सिर्फ और सिर्फ राजद ज्वाइन करना है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 11 अक्टूबर को बिहार के दौरे पर रहेंगे. बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद अमित शाह का यह दूसरा दौरा है. इस दौरे से पहले बिहार की राजनीति में हलचल शुरू हो गई है. रविवार को महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे नीतीश कुमार ने अमित शाह पर तंज कसा. तो वहीं, तेज प्रताप ने अमित शाह को लेकर कहा कि उन्हें बिहार पसंद आ गया है. बीजेपी छोड़ने के बाद राजद ज्वाइन करेंगे.
सीएम नीतीश कुमार ने रविवार को अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि सभी को बिहार आने का अधिकार है. जो भी आना चाहेगा, उसका क्या कीजिएगा. उन्होंने कहा कि जेपी की जगह को हमने कितना बेहतर बनवाया है. ये भी उन्हें (अमित शाह) जाकर पता करना चाहिए. वहीं नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर के दौरे को लेकर कहा कि सबका अपना मन है. जिसको जो करना है करता है. उनका मन है.
वहीं सांसद रविशंकर प्रसाद नीतीश कुमार पर भड़क गए. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अगर केंद्रीय गृह मंत्री बिहार आएंगे तो क्या नीतीश कुमार से पासपोर्ट चाहिए? उन्होंने कहा कि आज ही जेडीयू के एक नेता का बयान था कि अमित शाह बिहार आ रहे हैं, तो उन्हें गीता लेकर आना चाहिए. और सब सच कहना चाहिए. इस पर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अमित शाह ने क्या झूठ बोला? उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने सभी को धोखा दिया और यह सच है.
सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बार-बार बिहार आएंगे. अगर उन्हें परेशानी है, तो हमारा भी निर्णय है कि लोकसभा और विधानसभा दोनों जगह हराएंगे.
दूसरी ओर राजद नेता तेज प्रताप यादव ने राजद कार्यालय में अमित शाह को लेकर कहा कि अमित शाह को बिहार पसंद आ गया है. बार-बार दौरा कर रहे हैं. वे बीजेपी छोड़ने के बाद राजद ज्वाइन करेंगे. तेज प्रताप यादव ने कहा कि बिहार में अमित शाह को कुछ नहीं मिलेगा. बिहार आने के पीछे उनका मकसद सिर्फ और सिर्फ राजद ज्वाइन करना है.
ये भी देखें

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










