
अमित शाह का कोलकाता दौरा आज... 2026 के लिए BJP के 'ऑपरेशन बंगाल' की रणनीति का होगा आगाज?
AajTak
अमित शाह के इस दौरे के दौरान पश्चिम बंगाल बीजेपी के नए अध्यक्ष के चयन पर भी चर्चा हो सकती है. वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार का कार्यकाल पहले ही बढ़ाया जा चुका है, और नए अध्यक्ष को लेकर पार्टी के भीतर चर्चाएं तेज हो गई हैं. हालांकि, इस विषय पर पार्टी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दो दिवसीय कोलकाता दौरे ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल मचा दी है. यह दौरा 2026 में होने वाले विधानसभा चुनावों की पृष्ठभूमि में बेहद अहम माना जा रहा है. अमित शाह आज शनिवार शाम को कोलकाता पहुंचेंगे और रविवार को उनका कार्यक्रम काफी व्यस्त रहेगा.
रविवार को शाह सबसे पहले सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (CFSL) की एक नई सुविधा का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वे नेताजी इंडोर स्टेडियम में एक बड़े राजनीतिक रैली को संबोधित करेंगे, जहां वे बीजेपी नेताओं और समर्थकों को संबोधित करेंगे. पार्टी सूत्रों के अनुसार, शाह इस दौरान आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति का खाका पेश कर सकते हैं.
राज्य अध्यक्ष बदलने की अटकलें तेज
शाह के इस दौरे के दौरान पश्चिम बंगाल बीजेपी के नए अध्यक्ष के चयन पर भी चर्चा हो सकती है. वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार का कार्यकाल पहले ही बढ़ाया जा चुका है, और नए अध्यक्ष को लेकर पार्टी के भीतर चर्चाएं तेज हो गई हैं. हालांकि, इस विषय पर पार्टी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
राजनीतिक कार्यक्रमों के अलावा, अमित शाह स्वामी विवेकानंद के शिमला स्ट्रीट स्थित आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे. रविवार शाम को ही वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.
टीएमसी का हमला, बताया मौसमी नेता

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











